मनिहारी पुलिस ने कई कांड के आरोपित को किया गिरफ्तार

मनिहारी पुलिस ने कई कांड के आरोपित को किया गिरफ्तार
मनिहारी मनिहारी थाना पुलिस ने अलग-अलग कांड के आरोपित को गिरफ्तार किया. विशेष छापामारी के दौरान मनिहारी थाना कांड संख्या 76/25 चोरी की गयी बाइक के फरार अप्राथमिकी अभियुक्त रोहित उर्फ सैफ को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया. मनिहारी थाना कांड संख्या 181/24 के फरार अप्राथमिकी अभियुक्त जावेद चोरी की गई मोबाईल बरामद कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया. थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया कि दोनों आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया. मौके पर एसआई निशा रानी, एएसआई अरूण कुमार मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




