कट्टा, 13 कारतूस के साथ गोली चलाने वाला गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
कट्टा, 13 कारतूस के साथ गोली चलाने वाला गिरफ्तार

कट्टा, 13 कारतूस के साथ गोली चलाने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन

कुरसेला कोसी रेलवे ब्रिज के समीप कटरिया निवासी रंजीत कुमार सिंह पर शनिवार शाम गोली चलाने वाले बदमाश को पुलिस ने कट्टा, 13 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित धीरज कुमार यादव उर्फ हवलेश यादव बरारी थाना क्षेत्र के सेमापुर सिक्कट गांव निवासी है. पुलिस के अनुसार कटरिया निवासी पर गोली चलाने की सूचना पर पुलिस ने बदमाश को धर दबोचा. बदमाश के निशानदेही पर एक कट्टा, 13 कारतूस बरामद किया है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि बदमाश ने हत्या की मंशा से कटरिया निवासी पर गोली चलायी थी. संयोग वश गोली उसे नहीं लगी. पीड़ित रंजीत कुमार सिंह ने आरोपित के विरुद्व कुरसेला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. गोली चलाने की घटना का पुलिस गहन जांच कर रही है. गिरफ्तार आरोपित के अपराधिक पृष्टभुमि का पुलिस पड़ताल कर रही है. कोसी रेल ब्रिज पर गोली चलाने घटना को लेकर आसपास दहशत व्याप्त है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन