कटिहार नालंदा सिविल सर्जन के पद पर चयनित होने के बाद जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ जेपी सिंह के सम्मान में शुक्रवार को जिला मलेरिया विभाग कार्यालय में विदाई समारोह हुआ. जिला स्वास्थ्य विभाग के सभी वरीय पदाधिकारी, मलेरिया विभाग के अधिकारी व कर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. समारोह की शुरुआत डॉ जेपी सिंह को नालंदा सिविल सर्जन बनने पर बधाई देने के साथ हुई. उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें विदाई दी. वक्ताओं ने कहा कि जिला मलेरिया पदाधिकारी के रूप में डॉ जेपी सिंह ने कटिहार जिले में मलेरिया नियंत्रण व स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में उल्लेखनीय योगदान दिया. उनके नेतृत्व में विभागीय कार्यों में पारदर्शिता, अनुशासन व कार्यकुशलता देखने को मिली. वक्ताओं ने यह भी कहा कि सिविल सर्जन के पद के प्रभार के दौरान डॉ सिंह ने जिम्मेदारी का कुशलता पूर्वक निर्वहन किया. लंबे समय से एसीएमओ पद रिक्त रहने के बावजूद उन्होंने अतिरिक्त दायित्व संभालते हुए स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली को सुचारू बनाये रखा. उनके मार्गदर्शन में कर्मियों को न केवल प्रशासनिक कार्यों का अनुभव मिला. बल्कि उन्होंने एक अच्छे गुरु की भूमिका निभाते हुए बेहतर कार्य करने की सीख भी दी. डॉ जेपी सिंह ने सभी सहकर्मियों के सहयोग और स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर प्रभारी सिविल सर्जन डॉ एस सरकार, डॉ आर सुमन, डीपीएम डॉ किसलय, डॉ एसपी विंकर, डॉ शालिग्राम मंडल, वीडीसीओ नंदकिशोर मिश्र, जयप्रकाश महतो, राजीव कुमार सिंह, सुप्रिया कुमारी, संजीव कुमार, रुपेश कुमार, इम्तियाज अहमद, अमरनाथ सिंह, सुबोध कुमार, शशि भूषण, सुदीप कुमार, राजेश कुमार सिंहा, भगवान झा, अंजनी झा आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

