बूथ स्तर पर घर-घर जाकर योजनाओं से लोगों को कराएं अवगत

Updated at : 11 Sep 2025 6:22 PM (IST)
विज्ञापन
बूथ स्तर पर घर-घर जाकर योजनाओं से लोगों को कराएं अवगत

बूथ स्तर पर घर-घर जाकर योजनाओं से लोगों को कराएं अवगत

विज्ञापन

पूर्णिया में 15 सितंबर को पीएम की सभा में आने की अपील कटिहार भाजपा कटिहार ग्रामीण मंडल की कार्यशाला पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद के आवास पर मंडल अध्यक्ष गौतम वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेई के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर व वंदे मातरम के गायन के साथ किया. पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं से लोगों को अवगत कराने की बात कही. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 15 सितंबर को पूर्णिया के जीरो माइल (गुलाब बाग) शिशाबाड़ी एसएसबी कैंप मैदान में होने वाली ऐतिहासिक जनसभा में कटिहार ग्रामीण मंडल से अधिक से अधिक लोग जनसभा में भाग लें, तैयारी से अवगत कराते हुए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराने की बात कही. आधिकाधिक लोगों की सहभागिता प्रधानमंत्री के जनसभा में सुनिश्चित हो सके. कार्यशाला को प्रफुल्ल रंजन वर्मा, दिवाकर सिंह, वीरेंद्र यादव, धर्मनाथ तिवारी, बब्बन झा आदि भाजपा नेताओं ने भी संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री के जनसभा में कटिहार विधानसभा क्षेत्र से आधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पूरे मनोयोग से कार्य करने की बात कही. कार्यशाला में विधानसभा प्रभारी अरुण सिंह, विधानसभा संयोजक धर्मनाथ तिवारी, मंडल प्रभारी बबन झा, नरेंद्र मोदी के पूर्णिया आगमन की तैयारी के निमित्त विधानसभा प्रभारी व सहरसा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष दिवाकर सिंह, मंडल प्रभारी लक्ष्मण मंडल, अजय दास, अरविंद पोद्दार, सोनी देवी, मुन्नी देवी, विश्वजीत कुमार, मंडल के समस्त बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी तथा मंडल कार्य समिति के पदाधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन