नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास मामले में मुख्य आरोपित गिरफ्तार
Published by : RAJKISHOR K Updated At : 31 May 2026 8:00 PM
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास मामले में मुख्य आरोपित गिरफ्तार
विज्ञापन
फलका
थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के प्रयास, मारपीट व गाली-गलौज का एक गंभीर मामला सामने आया है. इस घटना को लेकर पीड़िता की मां ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की है और मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.देर रात कमरे में घुसा आरोपित
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि पूरा परिवार रात का खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरों में सोने चला गया था. देर रात अचानक उसकी नाबालिग पुत्री के कमरे से चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दी. आवाज सुनकर जब परिवार के सदस्य दौड़कर कमरे में पहुंचे, तो देखा कि नाबालिग बेटी अत्यंत डरी और सहमी हुई थी.बेटी ने बताई आपबीती, आरोपित रंगे हाथ पकड़ाया
नाबालिग पुत्री ने रोते हुए अपनी मां को बताया कि एक युवक चुपके से उसके कमरे में घुस आया था. वह जबरन उसके कपड़े उतारकर दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहा था. विरोध करने पर जब उसने शोर मचाया, तो आरोपित भागने की कोशिश करने लगा. परिजनों ने तुरंत कमरे और घर के आसपास तलाशी शुरू की, तो आरोपित युवक दरवाजे के ठीक बगल में छिपा हुआ था. परिजनों ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया.
ग्रामीणों की मदद से पुलिस को सौंपा
आरोपित को पकड़ने के बाद परिजनों ने उसे घर में ही रोककर पूछताछ की. इसके बाद ग्रामीणों को इकट्ठा कर घटना की जानकारी दी गयी. ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय फलका थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद ग्रामीणों और परिजनों ने पकड़े गये आरोपित युवक को पुलिस के हवाले कर दिया.आरोपित के परिजनों पर मारपीट व धमकी का आरोप
पीड़िता का आरोप है कि इस घटना के बाद आरोपी युवक के परिवार वाले आक्रोशित हो गये. उन्होंने पीड़िता के घर में जबरन घुसकर पूरे परिवार के साथ गाली-गलौज की और मारपीट की. इतना ही नहीं, आरोपियों ने पीड़िता के परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी. इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने कुल पांच लोगों को नामजद आरोपित बनाया है.थानाध्यक्ष का बयान व पुलिस कार्रवाई
मामले की पुष्टि करते हुए फलका थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने बताया कि पीड़िता की मां के आवेदन के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के मुख्य आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है. उसे कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष ने आगे बताया कि मामले के अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. उन्हें भी जल्द ही पकड़ लिया जायेगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










