महिला संवाद: जिले के 15 प्रखंड में महिला संवाद कार्यक्रम संपन्न

महिला संवाद: जिले के 15 प्रखंड में महिला संवाद कार्यक्रम संपन्न
– बारसोई 18 जून तक आयोजित किये जायेंगे कार्यक्रम कटिहार महिला संवाद कार्यक्रम अपने समाप्ति की ओर है. जिले में 18 अप्रैल 2025 को शुरू हुआ यह संवाद कार्यक्रम 18 जून 2025 को खत्म हो जायेगा. इस दो महीने के दरम्यान महिला संवाद कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया. महिलाएं तपती गर्मी और बरसात में भी कार्यक्रम में हिस्सा लेने आयी और यहां आकर अपनी आकांक्षाएं भी साझा की. जिसके कारण कई कमियां उजागर हुई. कई समस्याओं का पता चला. जिसका निराकरण भी उचित स्तर से करने का प्रयास किया जा रहा है. यह भी महिलाओं के उत्साह का एक बहुत बड़ा कारण है. उनके द्वारा संवाद कार्यक्रम के दौरान रखी गयी समस्याओं का निदान होने से उन्हें यह लगने लगा कि महिला संवाद कार्यक्रम का काफी महत्व है. इसलिए दिनों-दिन इस कार्यक्रम में शिरकत करने वाली महिलाओं की संख्या में इजाफा होता गया. महिला संवाद कार्यक्रम के 60 वें दिन सोमवार को भी जिले में 12 स्थानों पर महिला संवाद का आयोजन किया गया. जिसमें करीब 2390 महिलाओं ने हिस्सा लिया. जीविका की ओर से दावा किया गया है कि जिले में कुल 2137 स्थानों में से अब तक 2118 स्थानों पर महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा चुका है. कार्यक्रम में महिलाओं ने विभिन्न प्रकार की आकांक्षाएं रखी. इसके तहत वयैक्तिक, पारिवारिक से लेकर सामाजिक हित के मुद्दों को भी महिलाओं द्वारा उठाया जा रहा है. महिलाओं ने केवल विकास योजनाओं की बात नहीं की, बल्कि सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध भी खुलकर आवाज़ उठायी. जल-जमाव, खराब सड़कों, सामुदायिक भवनों, पुस्तकालयों की जरूरत, स्वास्थ्य सुविधाओं की सुलभता और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन जैसे मुद्दों को प्रमुखता से रखा गया. महिलाओं ने ग्रामीण स्तर पर कोल्ड स्टोरेज की स्थापना पर बल दिय. जीविका के डीपीएम ने बताया कि जिले के अमदाबाद, आजमनगर, बरारी, बलरामपुर, कदवा, हसनगंज, कोढ़ा, कटिहार सदर, डंडखोरा, प्राणपुर, कुर्सेला, फलका, मनिहारी मनसाही, समेली प्रखंडों के ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम संपन्न हो गया है. जबकि बारसोई में 18 जून तक महिला संवाद आयोजित किये जाएंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




