Mahananda river water level increased: महानंदा का बढ़ता जलस्तर,बाढ़ की संभावना से ग्रामीणों में दहशत

Updated at : 10 Aug 2024 11:51 PM (IST)
विज्ञापन
Mahananda river water level increased

Mahananda river water level increased: महानंदा नदी का जलस्तर बढ़ने से बलिया बेलौन के निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका गहराई. ग्रामीणों में दहशत, खेत-खलिहानों में पानी घुसने से फसलें प्रभावित.

विज्ञापन

Mahananda river water level increased: बलिया बेलौन महानंदा नदी का जलस्तर शुक्रवार से एक बार फिर बढ़ने लगा है. महानंदा अभी खतरे के निशान से नीचे है. जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी जारी रहने से बाढ़ की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है. जिस तेजी से जलस्तर बढ़ रहा है. बाढ़ की संभावना बढ़ गयी है. जलस्तर में इसी तरह बढ़ोतरी जारी रहा तो शीघ्र ही निचले इलाके में बाढ़ का पानी प्रवेश कर जायेगा.

Mahananda river water level increased: लगातार जलस्तर बड़ने से बड़ी चिंता

जलस्तर बढ़ने से बाढ़ को लेकर लोगों में भय का माहौल है. जानकारी के अनुसार महानंदा का जलस्तर बढ़ने से सिकोड़ना पंचायत के खेत-खलिहानों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. बाढ प्रभावित क्षेत्र के लोगों ने बताया की अभी भी बाढ आने की संभावना है. नेपाल के तराई क्षेत्र में बारिश होने से यहां बाढ़ की संभावना बढ़ जाती है. बाढ़ आने से सबसे अधिक परेशानी पशुओं के चारा की हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन