ठाकुरबाड़ी मंदिर पहुंचे महादलित आयोग अध्यक्ष, मूर्ति चोरी मामले में जतायी चिंता

Updated at : 06 Jul 2025 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
ठाकुरबाड़ी मंदिर पहुंचे महादलित आयोग अध्यक्ष, मूर्ति चोरी मामले में जतायी चिंता

ठाकुरबाड़ी मंदिर पहुंचे महादलित आयोग अध्यक्ष, मूर्ति चोरी मामले में जतायी चिंता

विज्ञापन

कोढ़ा कोढ़ा प्रखंड के गेड़ाबाड़ी स्थित ऐतिहासिक ठाकुरबाड़ी मंदिर में हाल ही में हुई मूर्ति चोरी की घटना को लेकर बिहार राज्य महादलित आयोग के अध्यक्ष मनोज ऋषि ने स्थल का दौरा किया. उन्होंने मंदिर परिसर का निरीक्षण करते हुए पीड़ित मंदिर परिवार से घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की. मंदिर के सेवक विजय सिंह, चंदन सिंह, रंजन सिंह, छोटू सिंह, उत्तम सिंह सहित मंदिर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर मौजूद थे. सभी ने आयोग अध्यक्ष को विस्तार से घटना की जानकारी दी. कहा कि इस प्रकार की घटनाएं केवल धार्मिक आस्था को ठेस नहीं पहुंचाती, बल्कि समाज में भय और असुरक्षा का माहौल भी पैदा करती हैं. आयोग अध्यक्ष मनोज ऋषि ने मामले को गंभीर बताते हुए त्वरित न्याय और कार्रवाई का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने वरीय पुलिस पदाधिकारियों से वार्ता कर जल्द से जल्द आवश्यक कदम उठाने की बात कही. स्थानीय ग्रामीणों की भारी उपस्थिति मौके पर देखी गयी. लोग अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित नजर आये. ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में स्थायी सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा और रात्रि गश्ती की मांग भी की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन