भूमि विवाद में घायल परिवारों से मिले महादलित आयोग अध्यक्ष

भूमि विवाद में घायल परिवारों से मिले महादलित आयोग अध्यक्ष
– महादलित परिवार पर जुल्म करने वाले किसी भी हाल में बख्शे नहीं जायेंगे फलका फलका प्रखंड के रहटा पंचायत के हसेली गांव में हाल ही में हुए भूमि विवाद में एक दर्जन से अधिक महादलित परिवार गंभीर रूप से घायल हो गए थे. पीड़ित परिवारों ने आरोप लगाया है कि विवाद के दौरान अपराधियों द्वारा लगभग 15 राउंड गोलियां चलाई गयी. जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई थी. पुलिस प्रसाशन ने इसकी पुष्टि नहीं की है. शनिवार को बिहार सरकार के महादलित आयोग के अध्यक्ष मनोज ऋषि स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मिलकर घटना की जानकारी ली. घायलों का हाल-चाल पूछा और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया. मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मनोज ऋषि ने सख्त लहजे में कहा कि महादलित परिवारों पर जुल्म और हिंसा करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा. दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता दिलाई जायेगी. इस दौरान उनके साथ स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारी, पुलिस बल, पंचायत प्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद थे. गांव में घटना को लेकर अभी भी दहशत का माहौल है. लोग प्रशासन से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं. मनोज ऋषि ने आश्वासन दिया कि पीड़ित महादलित परिवारों को सरकार की ओर से सभी प्रकार की सहायता उपलब्ध कराई जायेगी. निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा दिलाने का काम किया जायेगा. सीओ सोमी पोद्दार से जमीन विवाद की जानकारी ली. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार से कहा की इस घटना में संलिप्त सभी दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजे. जिला कल्याण पदाधिकारी, हसनगंज कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी कैसर आलम, जिला परिषद प्रतिनिधि मनोज मंडल, मुखिया बिनोद मिर्धा, सरपंच संघ के अध्यक्ष चंदन मंडल सहित प्रखंड अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




