छठ पूजा को लेकर बैगना नहर छठ घाट की सफाई कराने में जुटा महा भारत क्लब

Updated at : 13 Oct 2025 6:23 PM (IST)
विज्ञापन
छठ पूजा को लेकर बैगना नहर छठ घाट की सफाई कराने में जुटा महा भारत क्लब

छठ पूजा को लेकर बैगना नहर छठ घाट की सफाई कराने में जुटा महा भारत क्लब

विज्ञापन

कटिहार शहर के एक नंबर कॉलोनी बैगना नहर स्थित छठ घाट की साफ- सफाई कराने का काम युद्ध स्तर पर शुरू हो गया है. महाभरत क्लब के पदाधिकारी व सदस्य यहां हर साल भव्य रूप से छठ पूजा का आयोजन कराते हैं. नहर छठ घाट से गंदे पानी को बाहर निकालकर पुनः सफाई के बाद उसमें जल भर स्वच्छ एवं सुंदर छठ घाट का निर्माण किया जायेगा. इसमें नगर निगम की ओर से भी भरपूर सहयोग मिल रहा है. घाट का निरीक्षण मेयर उषा देवी अग्रवाल ने कर दिशा निर्देश दिया है. क्लब के अध्यक्ष विजय कुमार सोनी, कोषाध्यक्ष राजीव ठाकुर, उपाध्यक्ष पिंटू कुमार सोनी, सुबोध सिंह, सचिव मनोज कुमार, सुमन, वीरेंद्र कुमार सिंह, अशोक पाठक, रामनरेश साह, अमित सिंह, राहुल सिंह, गुंजन झा, राणा सोनी, उत्तम सिन्हा, रोहित सोनी, बबलू साह, मिठ्ठू कुमार, विनोद चौधरी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन