मनिहारी गंगा घाट पर माघी पूर्णिमा महायज्ञ का हुआ समापन

Published at :16 Feb 2025 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
मनिहारी गंगा घाट पर माघी पूर्णिमा महायज्ञ का हुआ समापन

मनिहारी गंगा घाट पर माघी पूर्णिमा महायज्ञ का हुआ समापन

विज्ञापन

– यज्ञ स्थल पर स्थापित देवी- देवता की प्रतिमा का किया गया विसर्जन मनिहारी मनिहारी गंगा घाट पर माघी पूर्णिमा के मौके पर आयोजित शिवशक्ति महायज्ञ का समापन हो गया. यज्ञ स्थल पर स्थापित देवी- देवता की प्रतिमा का विसर्जन रविवार को किया गया. यज्ञ स्थल से आंबेडकर चौक तक प्रतिमा के साथ कमेटी के सदस्य व श्रद्धालु निकले. भक्ति गीत संगीत से माहौल भक्तिमय था. यज्ञ कमेटी अध्यक्ष सहदेव यादव ने अनुमंडल प्रशासन को धन्यवाद दिया. मनिहारी एसडीएम कुमार सिद्धार्थ, एसडीपीओ मनोज कुमार, थानाध्यक्ष पंकज आनंद, पुलिस अंचल निरीक्षक रामचंद्र मंडल, बीडीओ सनत कुमार, सीओ निहारीका को धन्यवाद दिया. यज्ञ कमेटी अध्यक्ष ने नगर पंचायत मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखो यादव को भी धन्यवाद दिया. नगर पंचायत की ओर से काफी सुविधा श्रद्धालुओं को दी गयी. मौके पर यज्ञ कमेटी सचिव नगर मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखो यादव, कमेटी अध्यक्ष सहदेव यादव, संयोजक प्रमोद झा, मेला प्रभारी प्रमात चौधरी, कोषाध्यक्ष पंकज यादव, संजीव देव, बीएन मित्रा फाउंडेशन सचिव काजल कुमार मित्रा, अनुज पासवान, नगर पार्षद अनुज मंडल, ओम गुप्ता, गुलाब चौधरी, श्रवण कुमार, युगल पासवान, सुशील यादव, दुष्यंत चौधरी, विरेन्द्र झा उर्फ बिल्टू झा, अरूण यादव, कून्दन यादव, गुड्डु यादव, शिवम चौधरी, शुभम चौधरी, संजय सिंह, सम्राट पाल, पप्पू ठाकुर, युगल यादव, केशव यादव, पुरूषोत्तम यादव, सुनील साह, अप्पु चौधरी, मनोज गुप्ता, सौरभ सिंह, प्रकाश यादव, अमर यादव, मनीष यादव, राजेश पोद्दार, अंगद ठाकुर, जयप्रकाश यादव, रोहित पासवान, जावेद, युगल यादव, नीरज मिश्रा, मनोज पासवान, जोय चक्रवर्ती, आदित्य गुप्ता, तोफेज, सरोज यादव, राजकुमार यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन