मदरसा शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को दी बधाई

मदरसा शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को दी बधाई
बलिया बेलौन बिहार मदरसा शिक्षक संघ कटिहार के सचिव नौशाद आलम, अध्यक्ष मौलाना मेराज आलम ने विधानसभा चुनाव में जदयू की अपार सफलता व 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी है. कहा जनता ने विकास के नाम पर वोट देकर बता दिया है कि विकास करने वालों की कभी हार नहीं होती है. रोजगार, सरकारी नौकरी, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, इंफ्राटेकचर के क्षेत्र में बहुत काम किये है. विशेष कर मदरसा का विकास के लिए सराहनीय कार्य किये हैं. मदरसा शिक्षकों को आशा है कि शिक्षकों का बकाया वेतन, सातवें वेतन का लाभ, नये मदरसा को मान्यता देने, पेंशन योजना लागू कराने की उम्मीद है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










