मनिहारी में भगवान परशुराम जयंती समारोह का आयोजन

Published by :RAJKISHOR K
Published at :19 Apr 2026 7:34 PM (IST)
विज्ञापन
मनिहारी में भगवान परशुराम जयंती समारोह का आयोजन

मनिहारी में भगवान परशुराम जयंती समारोह का आयोजन

विज्ञापन

मनिहारी भागवान परशुराम जयंती समारोह का आयोजन नेशनल पब्लिक स्कूल मनिहारी में किया गया. इसका आयोजन सहजानंद कुवर सिंह फाउंडेशन की ओर से किया. पंडित लक्ष्मण उपाध्याय के आचार्यत्व में फाउण्डेशन के प्रतिनिधिरूप में सुभाष कुमार मौआर ने भगवान परशुराम की पूजा अर्चन की. विचार गोष्ठी डॉ सुशील कुमार आचार्य की अध्यक्षता में प्रारंभ हुई. संचालन फाउण्डेशन के सचिव प्रो वीरेंद्र कुमार सिंह ने किया. मुख्य अतिथि डॉ राम कृपाल कुंअर, विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार विश्वविद्यालय के सेवानिवृत प्राचार्य डॉ प्रदीप कुमार सिन्हा उपस्थित थे. मंचासीन सेवानिवृत प्रधानाध्यापक रामचंद्र सिंह तथा मनिहारी महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य निरानंद मिश्र सहित सभी अतिथियों का माल्यार्पण तथा अंगवस्त्र से स्वागत फाउण्डेशन के शिवराज पाण्डेय, भाष्कर चक्रवर्ती, प्रेम चतुर्वेदी, डॉ ओम प्रकाश पाण्डेय, बीरेंद्र कुमार झा उर्फ बिल्टू झा, अरविंद कुमार मौआर, दिलीप शुक्ल ने किया. अतिथियों ने भगवान परशुराम के जीवनादर्शों की चर्चा की. प्रो वीरेंद्र सिंह व डॉ प्रदीप कुमार सिन्हा ने भगवान परशुराम से जुड़े तथ्य और भ्रांतियों को भी स्पष्ट किया. प्रदुमण ओझा, प्रो शंकर प्रसाद सिंह, मोहन सिंह, विनायक पाण्डेय, रमेश मिश्रा, आशीष सिन्हा, हरेराम पाण्डेय, केएम झा, विनय कुमार मिश्र, अर्जुन कुमार, बंटी सिन्हा, सुबोध श्रीवास्तव, अशोक कुंवर, मुकेश कुंवर, मुन्ना राय, चंदन ओझा, सपन ओझा, रतन ओझा, मुकेश तिवारी सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन