बेथेल मिशन व कैथोलिक चर्च में प्रभु यीशु के जन्मदिन पर प्रार्थना सभा में उमड़ी भीड़

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Dec 2024 6:43 PM

विज्ञापन

बेथेल मिशन व कैथोलिक चर्च में प्रभु यीशु के जन्मदिन पर प्रार्थना सभा में उमड़ी भीड़

विज्ञापन

– दोनों ही गिरजाघरों में मोमबत्ती जलाने के लिए शाम में उमड़ी भीड़, मेला सा रहा नजारा फोटो 9,10 कैप्शन- प्रार्थना सभा में मौजूद फादर व आमलोग प्रतिनिधि, कटिहार शहर के दो नंबर कॉलोनी स्थित बेथेल मिशन चर्च व साहेब पाड़ा स्थित कैथोलिक चर्च में प्रभु यीशु का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया. कैथोलिक चर्च में सुबह 9:00 बजे तथा बेथेल मिशन चर्च में सुबह 10:00 बजे प्रभु यीशु के जन्म उत्सव पर प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ. दोनों ही चर्च में प्रार्थना सभा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया. प्रभु यीशु की प्रार्थना कर अपने जीवन में सुख समृद्धि का आशीष मांगा. चर्च में चर्च के फादर के अलावा अन्य गिरजाघर के फादर इस उत्सव में सम्मिलित हुए थे. प्रार्थना सभा समाप्ति के बाद फादर ने प्रभु यीशु के जीवन काल पर प्रकाश डालते हुए उनके दिए संदेश को अपने जीवन में उतारने की अपील की. फादर ने कहा कि प्रभु यीशु बड़े ही साधारण जीवन को जिया. उनका जन्म लोगों को सही मार्ग दिखाने के लिए हुआ था. उन्होंने कई कष्ट झेले, लेकिन बुराई के सामने कभी नमस्तक नहीं हुए. उनके ऊपर कई अत्याचार किये गये लेकिन उन्होंने सच्चाई के मार्ग को कभी नहीं छोड़ा. लोगों को सही मार्ग पर चलने के लिए हमेशा संदेश देते रहे. फादर ने कहा कि बुराई के रास्ते पर चलकर कुछ देर के लिए तो ऐसा महसूस जरूर होगा कि मैंने सफलता पा लिया है. लेकिन यह सफलता नहीं बल्कि मिथिया होती है. फादर ने कहा कि हमेशा सच्चाई के मार्ग पर चलें. सच्चाई के मार्ग पर चलने से कुछ अड़चनें जरूर आती है, लेकिन वह व्यक्ति हमेशा खुश रहता. एक दिन अपनी मंजिल को जरूर पता है. फादर ने युवा युक्तियों से खासकर प्रभु यीशु के संदेश को अपने जीवन में उतारने की अपील की. हमेशा सच्चाई के मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया. कैंडल जलाकर यीशु प्रेमियों ने की प्रार्थना शहर के दोनों गिरजाघर में जहां सुबह प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ. कई कार्यक्रम आयोजित हुए तो शाम के समय दोनों गिरजा घरों में लोगों की कैंडल जलाने के लिए भारी भीड़ रही. खासकर युवक, युवतियों का हुजूम कैंडल जलाने के लिए दोनों गिरजाघर में उमड़ पड़े थे. शाम के 3:00 बजे से ही दोनों चर्च में कैंडल जलाने लोगों की भारी भीड़ लगने लगी. प्रभु यीशु के सामने श्रद्धालु कैंडल जलाकर प्रार्थना किया और अपने जीवन में हमेशा सुख समृद्धि बनी रहे यह कामना की. रात के 9:00 बजे तक गिरजा घरों कैंडल जलाने के लिए लोगों की भारी भीड़ रही. दोनों गिरजा घरों के बाहर लोगों के इतनी भीड़ के साथ छोटे-मोटे मेला लगा था. जहां मेले में खाने-पीने के स्टाल के साथ घर के सजाने के लिए सही सामानों के स्टाल लगाए गए थे. बच्चों के मनपसंद झूला गुब्बारे पर खाने-पीने के कई स्टॉल मेला में लगे थे. जहां गिरजा घर पहुंचे लोगों ने प्रार्थना और कैंडल जलाने के बाद मेले का भी भरपूर लुप्त भी उठाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन