भगवान चित्रगुप्त की पूजा आज, तैयारी पूरी

Updated at : 22 Oct 2025 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
भगवान चित्रगुप्त की पूजा आज, तैयारी पूरी

भगवान चित्रगुप्त की पूजा आज, तैयारी पूरी

विज्ञापन

– जिले का गौरवशाली संगमरमर की प्रतिमा है यहां स्थापित, बड़ी संख्या में श्रद्धालु होंगे शामिल कटिहार कायस्थों के कुल देवता भगवान चित्रगुप्त का संगमरमर की स्थापित मूर्ति न्यू मार्केट स्थित हाई स्कूल पाड़ा में है. जहां 23 अक्तूबर को भगवान चित्रगुप्त की पूजा के लिए समाज के सभी वर्गों के द्वारा पूजा की जायेगी. शहर के सभी बुद्धिजीवी विद्वान एवं कलम से कार्य करने वाले सभी लोग उपस्थित होंगे. पूजा व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा. चित्रगुप्त मंदिर के संस्थापक सदस्य डॉ एस एन कर्ण कि भगवान चित्रगुप्त एक प्रमुख हिंदू देवता है. मिथकों व पुराणों के अनुसार धर्मराज चित्रगुप्त अपने दरबार में मनुष्यों के पाप पुण्य का लेखा जोखा कर न्याय करने वाले बताए गए हैं. प्रो प्रभु नारायण लाल दास ने बताया कि चित्रगुप्त भगवान सृष्टि के प्रथम न्यायाधीश हैं. उन्हें न्याय का देवता माना जाता है. मनुष्यों की मृत्यु के पश्चात पृथ्वी पर उनके द्वारा किए गए कार्यों के आधार पर उनके लिए स्वर्ग या नरक का निर्णय लेने का अधिकार भगवान चित्रगुप्त के पास है. चित्रगुप्त महाराज भारत और नेपाल की हिंदू कायस्थ जाति के जनक अधिकारी भी माने जाते हैं. इस पूजा में कायस्थ जाति एवं बुद्धि वर्ग लोग पूजा कर भूले भटके गलतियों के लिए क्षमा मांगते हैं. नई कलम से पुनः अपने कार्य को प्रारंभ करते हैं. प्रो एसएनकर्ण ने कहा कि आज शिक्षा की जरूरत सभी वर्गों में है. शिक्षा के आलोक से हमें भारत को मजबूत बनाना है. इसलिए कलम के महत्व को समझना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन