ePaper

शिविर आयोजित कर 55 जीविका दीदीयों को दिया गया 52 लाख का ऋण

Updated at : 22 Jan 2025 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
शिविर आयोजित कर 55 जीविका दीदीयों को दिया गया 52 लाख का ऋण

शिविर आयोजित कर 55 जीविका दीदीयों को दिया गया 52 लाख का ऋण

विज्ञापन

खगड़िया. स्वयं सहायता समूह फोकस डे के अवसर पर बुधवार को शिविर लगाकर 55 जीविका दीदीयों के बीच 52 लाख रुपये का ऋण वितरण किया गया. गौशाला रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा परिसर में शिविर लगाया गया. शिविर में भाग ले रही जीविका दीदीयों को शाखा प्रबंधक मनोज कुमार झा के नेतृत्व में ऋण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सन्हौली एसबीआइ शाखा के मुख्य प्रबंधक मनोज कुमार झा ने दीदीयों का स्वागत करते हुए उन्हें भविष्य में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया. मौके पर फील्ड ऑफिसर संतोष कुमार, रोकड़ अधिकारी रविंद्र कुमार आदि मौजूद थे. शाखा प्रबंधक ने कहा कि यह कार्यक्रम जीविका दीदीयों के आर्थिक सशक्तिकरण और उनके उद्यम शीलता प्रयासों को समर्थन देने की दिशा में एक महत्व पूर्ण कदम है. एसबीआई शाखा भविष्य में भी इस तरह के सहयोग जारी रखेंगी.

ऋण पाकर

जीविका दीदी थी उत्साह

इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जीविका दीदी प्रमिला देवी, रंजू देवी, किरण देवी ने बैंक द्वारा मिले समर्थन की सराहना की. उन्होंने कहा कि अपने भविष्य की योजनाओं को साकार करने में एसबीआई मिले ऋण मदद करेंगी. इस कार्यक्रम से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बनेगी. महिलाओं के लिए बड़ा कदम है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन