30 लीटर देसी शराब के साथ शराब तस्कर गिरफ्तार

मूसापुर चौक के समीप वाहन चेकिंग के दौरान कोढ़ा पुलिस ने 30 लीटर देसी शराब के साथ शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है.
कोढ़ा. थाना क्षेत्र के मूसापुर चौक के समीप वाहन चेकिंग के दौरान कोढ़ा पुलिस ने 30 लीटर देसी शराब के साथ शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. वहीं तस्कर के पास से एक बाइक भी जब्त की गयी है. गिरफ्तार शराब तस्कर के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष नंदकिशोर सहनी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पथ पर मूसापुर चौक के समीप वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक बाइक चालक को रोका गया. जांच करने पर बाइक से करीब 30 लीटर देसी शराब बरामद की गयी. बाइक चालक सह शराब तस्कर कारो चौरसिया ग्राम मूसापुर, थाना कोढ़ा निवासी को गिरफ्तार कर लिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब तस्कर के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कटिहार जेल भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




