अगले चौबीस घंटे तक होती रहेगी हल्की व झमाझम बारिश

अगले चौबीस घंटे तक होती रहेगी हल्की व झमाझम बारिश
मोन्था चक्रवात का खरीफ फसल में पके धान व आगात आलू की खेती पर प्रभाव पड़ा कटिहार बंगाल की खाड़ी से निकला मोन्था चक्रवात का तीसरे दिन शुक्रवार से असर दिखना शुरू हो गया है. दिन भर बूंदाबांदी के बाद शाम चार बजे के बाद झमाझम बारिश से सड़क पर जलजमाव की समस्या हो गया, तो वहीं दूसरी ओर शहरवासियों को चक्रवात मोन्था ने लोगों को ठंड का अहसास करा दिया है. स्वेटर लगाने को विवश रहें. कृषि विज्ञान केन्द्र के पंकज कुमार की माने तो अगले चौबीस घंटे तक बारिश होने की संभावना जतायी जा रही है. अगले चौबीस घंटे तक किसान संशय में रहेंगे. ऐसा इसलिए कि बारिश व आंधी से नफा कम नुकसान होने की प्रबल संभावना है. अधिक बारिश से निचले इलाके में पानी भर जाने के कारण रबी फसल प्रभावित हो सकती है. अधिक बारिश की वजह से नमी हद से अधिक होने पर फसलों की रोपाई बुआई में कठिनाई हो सकती है. फिलहाल खरीफ फसल में पके धान व आगात आलू की खेती पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. माेन्था चक्रवात बंगाल की खाड़ी से निकला है. इसका असर कई राज्यों में देखने को मिल रहा है. शुक्रवार की देरशाम से हो रही झमाझम बारिश से शहर की सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों काे आवागमन में परेशानी होने लगी है. दलन पूरब पंचायत के किसान अनिल सिंह, रविशंकर चौधरी, हरिशंकर चौधरी, हथिया दियारा के मो मजाहरूल हक समेत अन्य किसानों का कहना है कि मोंथा चक्रवात से लोगों में भय का माहौल है. खासकर इससे होने वाले खतरा से किसान संशय में हैं. उनलोगों का कहना है कि धान जो पके हैं या पकने की स्थिति में है काफी कठिनाई हो सकती है. आगात आलू फसल पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है. अधिक बारिश होने से नफा कम किसानों को अधिक नुकसान होगा. बिजली कट की समस्या से लोगों को परेशानी लोगों का कहना है कि हल्की बारिश में ही बिजली कट की समस्या अधिक होने से परेशान हैं. शुक्रवार को देरशाम हुई बारिश के बीच बिजली की कट की समस्या अधिक होने लगी. बारिश के बीच अंधेरा से लोगों व राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. बारिश के दौरान बिजली कट की समस्या से सड़कों पर जो जहां थे वहीं रूक कर बचाव में जुटे रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




