कटिहार जिले 1.31 लाख पेंशनधारियों का नहीं हुआ जीवन प्रमाणीकरण

Published by :RAJKISHOR K
Published at :06 May 2026 5:14 PM (IST)
विज्ञापन
कटिहार जिले 1.31 लाख पेंशनधारियों का नहीं हुआ जीवन प्रमाणीकरण

कटिहार जिले 1.31 लाख पेंशनधारियों का नहीं हुआ जीवन प्रमाणीकरण

विज्ञापन

– पंचायत स्तरीय शिविर में 30 मई तक जीवन प्रमाणीकरण कराने का निर्देश कटिहार सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण के लिए पंचायत स्तर पर शिविर लगाये जा रहे है. जिला पदाधिकारी ने इस आशय से संबंधित आदेश जारी किया है. जिसके आलोक में जीवन प्रमाणीकरण के लिए शिविर लगायाजा रहा है. जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिये दिशानिर्देश में डीएम ने कहा है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत लाभुकों का जीवन प्रमाणीकरण दिनांक 22-12-2025 से प्रारंभ है. जिसमें मंगलवार तक कटिहार जिला अंतर्गत कुल 113950 पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण लंबित है. जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों में पंचायतवार कर्मियों की प्रतिनियुक्ति रोस्टर के माध्यम से कराते हुए लंबित सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण के लिए विशेष शिविर का आयोजन 30-05-2026 तक किया जाना है. शिविर आयोजन के संबंध में डीएम ने कई निर्देशों दिये है. डीएम की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी पंचायत स्तर पर कर्मियों एवं कॉमन सर्विस सेंटर के वीएलइ की प्रतिनियुक्ति रोस्टर के माध्यम से करते हुए शत-प्रतिशत जीवन प्रमाणीकरण का कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करेंगे. साथ हीं प्रतिदिन प्रगति प्रतिवेदन से सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग को अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे. पंचायत स्तर पर कर्मियों एवं कॉमन सर्विस सेंटर के वीएलइ की प्रतिनियुक्ति से संबंधित रोस्टर सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, कटिहार को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे. शिविर को लेकर प्रचार-प्रसार का निर्देश डीएम की ओर से सभी बीडीओ को निर्देश दिया गया है कि जीवन प्रमाणीकरण के लिए आयोजित किये जाने वाले शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित करेंगे. जिन पेंशनधारियों का बायोमैट्रिक के माध्यम से जीवन प्रमाणीकरण नहीं हो पाता है. उनका भौतिक सत्यापन के माध्यम से जीवन प्रमाणीकरण कराना सुनिश्चित करेंगे. भौतिक सत्यापन के आधार पर जीवन प्रमाणीकृत पेंशनधारियों की सूचना अपने ई-लाभार्थी लॉगिन से पोर्टल पर अपडेट करेंगे एवं भौतिक सत्यापन सूची प्रखंड कार्यालय में संधारित रखेंगे. बीडीओ के ई-लाभार्थी लॉगिन में इसे अपडेट करने की व्यवस्था होम पेज पर दी गयी है. इ-लाभार्थी पोर्टल पर करेंगे अपडेट डीएम की ओर से जारी दिशानिर्देश में कहा गया है कि बीडीओ चिन्हित मृत पेंशनधारियों की सूचना ई-लाभार्थी पोर्टल पर निरंतर अपडेट करेंगे तथा मृत पेंशनधारियों को भुगतान की गयी राशि की वसूली करेंगे. सभी बीडीओ को निर्देश दिया गया है कि वैसे पेंशनधारी जिनका ई-लाभार्थी पोर्टल पर आधार इन्ट्री नहीं है. उनका आधार इन्ट्री कराते हुए जीवन प्रमाणीकरण कराया जाना सुनिश्चित करेंगे. गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पेंशनधारियों की सुविधा के लिए शिविर का आयोजन पंचायत सरकार भवन या अन्य सरकारी भवनों में करते हुए शिविर स्थल पर पंखा, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे. आदेश के अनुसार शिविर का अनुश्रवण संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड के वरीय प्रभारी पदाधिकारी, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, कटिहार तथा प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी द्वारा की जायेगी. प्रखंडवार लंबित जीवन प्रमाणीकरण की स्थिति —————————— प्रखंड लंबित जीवन प्रमाणीकरण ——— ——————————- अमदाबाद 5292 आजमनगर 13661 बलरामपुर 4294 बरारी 10371 बारसोई 14835 डंडखोरा 2306 फलका 4831 हसनगंज 2168 कदवा 12669 कटिहार 12879 कोढा 11916 कुरसेला 2321 मनिहारी 7408 मनसाही 2642 प्राणपुर 4519 समेली 2838 ————- कुल 113950

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन