मुहर्रम का अखाड़ा निकालने के लिए लाइसेंस लेना होगा, थानाध्यक्ष

Updated at : 03 Jul 2025 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
मुहर्रम का अखाड़ा निकालने के लिए लाइसेंस लेना होगा, थानाध्यक्ष

मुहर्रम का अखाड़ा निकालने के लिए लाइसेंस लेना होगा, थानाध्यक्ष

विज्ञापन

बलिया बेलौन बलिया बेलौन थाना प्रांगण में मुहर्रम को लेकर बुधवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधि, कर्बला कमेटी के सदस्य सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे. थाना अध्यक्ष दिलशाद खान ने सभी लोगों को सौहार्दपूर्ण माहौल में मुहर्रम का पर्व मनाने की अपील की. कहा, मुहर्रम का अखाड़ा निकालने के लिए सभी कमेटी को अनुज्ञप्ति लेना जरूरी है. बिना अनुज्ञप्ति के कोई भी ताजिया, निशान या अखाड़ा नहीं निकाल सकता है. लोगों को सचेत करते हुए कहा की सोशल मीडिया, वाट्स ऐप पर किसी तरह की आपत्ति जनक पोस्ट करने पर सख्त कार्रवाई होगी. लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देकर इस की सूचना प्रशासन को देने की सलाह दी गयी. धार्मिक स्थलों से गुजरते समय मुहर्रम का अखाड़ा ढोल नहीं बजा सकता है. शांति व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन के द्वारा विभिन्न चौक-चौराहे, कर्बला मैदान में पुलिस बल व दंडाधिकारी तैनात रहेंगे. भैलागंज, बलिया बेलौन, रैयांपुर, बीझारा, रसलपुर में मुहर्रम का अखाड़ा, निशान, ताजिया निकाला जाता है. शेखपुरा मुखिया प्रतिनिधि एकबाल हुसैन ने कहा की छह जुलाई को मुहर्रम का कर्बला में विभिन्न गांव से अखाड़ा जुटता है. इस क्षेत्र में सभी समुदाय के लोग आपसी भाईचारा के तहत सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाते हैं. इस परम्परा को कायम रखा जायेगा. चनदहर मुखिया प्रतिनिधि रागिब शजर ने कहा की मुहर्रम का पर्व में जाति धर्म की भेदभाव समाप्त हो जाती है. पुलिस पदाधिकारी आशिष कुमार, राजनेता कुमार, शतीष कुमार, एकबाल हुसैन, रागिब शजर, असरार अहमद, बीझारा मुखिया प्रतिनिधि इनायत राही, शिकारपुर मुखिया प्रतिनिधि शहरयार आलम, भौनगर मुखिया सत्यनारायण यादव उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन