केंद्रीय वित्त मंत्री के आगमन को ले विधि व्यवस्था बनाये रखेंगे अधिकारी: डीएम

केंद्रीय वित्त मंत्री के आगमन को ले विधि व्यवस्था बनाये रखेंगे अधिकारी: डीएम
– जिला समन्वय समिति की बैठक में वित्त मंत्री के आगमन की तैयारी पर चर्चा कटिहार समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में सोमवार को जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में सभी विभागों के साथ जिला समन्वय समिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में यह जानकारी दी गयी कि 10 सितंबर को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कटिहार के एक दिवसीय दौरे पर आ रही हैं. बैठक में डीएम ने केंद्रीय वित्त मंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सहित विभिन्न पहलुओं पर अधिकारियों के साथ गहन विचार-विमर्श किया. बैठक में कहा गया कि केंद्रीय वित्त मंत्री के आगमन पर विधि व्यवस्था संधारण को लेकर ठोस कदम उठाया जाना है. इसके लिए संबंधित अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे. बैठक में यह भी जानकारी दी गयी कि केंद्रीय वित्त मंत्री जिले के हसनगंज प्रखंड में मखाना की खेती सहित मखाना प्रोसेसिंग यूनिट व अन्य कार्यों का जायजा भी लेंगी. डीएम ने कहा कि संबंधित विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर प्रतिवेदन तैयार करेंगे. विभिन्न विभागों के प्रतिवेदन को समेकित रूप से उपलब्ध कराएंगे. उन्होंने अधिकारियों से मुखातिब होते हुए कहा कि वित्त मंत्री के आगमन के दौरान पूरी तरह से सक्रिय रहेंगे एवं अपने अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे. वित्त मंत्री के आगमन पर सुरक्षा में किसी तरह की चूक नहीं रहे. इस पर पूरा ध्यान केंद्रित करना है. इसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त बनाये रखना है. बैठक में यह भी कहा गया कि वित्त मंत्री मखाना किसानों से बातचीत भी कर सकती है. साथ ही ग्राम पंचायत से जुड़ी योजनाओं के बारे में भी जानकारी हासिल कर सकती है. इसलिए संबंधित विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड में रहेंगे. मामले में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. बैठक में अपर समाहर्ता बिनोद कुमार, उप विकास आयुक्त अमित कुमार सहित विभिन्न विभागों से जुड़े अधिकारी शामिल हुए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




