टीआई-4 अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज नंदनीय, प्रांत सह मंत्री

Published by :RAJKISHOR K
Published at :10 May 2026 5:31 PM (IST)
विज्ञापन
टीआई-4 अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज नंदनीय, प्रांत सह मंत्री

टीआई-4 अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज नंदनीय, प्रांत सह मंत्री

विज्ञापन

कटिहार 8 मई को पटना में राज्यभर से पहुंचे टीआरई 4 की विज्ञापन जारी करने को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे अभ्यथियों पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज विरोध अब हर जिले व संगठनों की ओर से शुरू हो गया. कटिहार से अभाविप के प्रांत सह मंत्री विनय कुमार सिंह, विभाग सह संयोजक विक्रांत सिंह, जिला संयोजक रोहन कुमार समेत अन्य सदस्यों ने भी इस घटना का निंदा की है. उनलोगों ने टीआरई -4 अभ्यथियों पर हुए बर्बर लाठीचार्ज की तीव्र निंदा करते हुए इसे युवा विरोधी मानसिकता का स्पष्ट प्रमाण बताया. लम्बे समय से नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थी जब अपने भविष्य और रोजगार की मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठा रहे थे. तब संवाद करने के बजाये पुलिसिया दमन का रास्ता चुना गया. प्रांत सह मंत्री विनय कुमार सिंह ने कहा कि बिहार के युवाओं की आवाज को लाठी के बल पर कुचलना न्यायोचित नहीं है. टीआरई फोर के अभ्यर्थी अपने हक की मांग कर रहे थे. कोई अपराध नहीं, लेकिन प्रशासन ने जिस प्रकार बेरोजगार युवाओं पर लाठियां बारसाई वह अत्यंत शर्मनाक, अमानवीय एवं निदंनीय है. टीआरई फोर अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज की न्यायिक जांच कर दोषी अधिकारियों को तत्काल निलम्बित किया जाना चाहिए. घायल अभ्यर्थियों के समुचित इलाज एवं आथिक सहायता की व्यवस्था की जानी चाहिए. टीआरई फोर नियुक्ति प्रक्रिया की स्पष्ट एवं समबद्ध अधिसूचना जारी हो इस के लिए अभ्यर्थियों के साथ सम्मानजक वार्ता कर उनकी सभी जायज मांगों को अविलम्ब पूरा करने की मांग की.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन