अपने 9वीं फेल बच्चे को सीएम बनाना चाहते हैं लालू प्रसाद यादव, प्रशांत

Updated at : 16 Jul 2025 7:35 PM (IST)
विज्ञापन
अपने 9वीं फेल बच्चे को सीएम बनाना चाहते हैं लालू प्रसाद यादव, प्रशांत

अपने 9वीं फेल बच्चे को सीएम बनाना चाहते हैं लालू प्रसाद यादव, प्रशांत

विज्ञापन

बिहार बदलाव यात्रा के तहत कटिहार पहुंचे प्रशांत किशोर, प्राणपुर में जनसभा को किया संबोधित – कटिहार में लालू परिवार पर जमकर बरसे प्रशांत किशोर, कहा, बिहार के बच्चे गुजरात की फैक्ट्री में संघर्ष कर रहे – प्रशांत किशोर ने कटिहार की जनता से किया बड़ा वादा, कहा- छठ बाद बिहार में ही होगा 10-12 हजार के रोजगार का इंतजाम प्राणपुर, कटिहार जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी बिहार बदलाव यात्रा के तहत लगातार अलग-अलग जिलों और प्रखंडों में लोगों से संवाद कर रहे हैं. इसी कड़ी में बुधवार को उन्होंने कटिहार के प्राणपुर विधानसभा अंतर्गत कस्तूरबा गांधी विद्यालय मैदान में आयोजित बिहार बदलाव सभा को संबोधित किया. प्रशांत किशोर ने भारी बारिश और कीचड़ के बीच उन्हें सुनने के लिए जनसभा में उमड़ी भीड़ का धन्यवाद किया. अपने संबोधन में प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के लोगों ने पीएम मोदी को मंदिर के लिए वोट दिया, वो बन गया. जाति के नाम पर वोट दिया तो नीतीश कुमार ने जाति गणना करा दिया. पीएम मोदी बिहार के लोगों का वोट लेकर और देश भर का पैसा लेकर अपने राज्य गुजरात में फैक्ट्री लगवा रहे हैं. आपने अभी तक अपने बच्चों के लिए वोट नहीं दिया. इसलिए आपके बच्चे मोदी के गुजरात में जाकर उन्हीं फैक्ट्रियों में मजदूरी कर रहे हैं. कहा कि मैं पिछले तीन सालों से बिहार के गांव-गांव घूम रहा हूं. लेकिन बच्चों के शरीर पर सूती कपड़ा या पैरों में चप्पल नहीं है. इसीलिए आपको अपने बच्चों की चिंता करनी है. कोई नेता आपके बच्चों की चिंता नहीं करेगा. उन्होंने उदाहरण देते हुए समझाया कि बिहार के लोगों को लालू जी से सीखना चाहिए कि बच्चों की चिंता क्या होती है. लालू जी का बेटा 9वीं पास भी नहीं किया है. फिर भी वह चाहते हैं कि उनका बेटा राजा बने और दूसरी तरफ बिहार के लोग जिनके बच्चे मैट्रिक, बीए, एमए कर चुके हैं फिर भी उन्हें नौकरी नहीं मिल रही है. प्रशांत किशोर का कटिहार की जनता से बड़ा वादा, कहा-दिसंबर 2025 से 60 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक पुरुष और महिला को 2000 रुपये मासिक पेंशन, 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों को निजी स्कूलों में भी मुफ्त शिक्षा मिलेगी. प्रशांत किशोर ने जनता से बड़ा वादा करते हुए कहा कि दिसंबर 2025 से 60 साल से अधिक उम्र के हर पुरुष और महिला को 2000 रुपये मासिक पेंशन दी जायेगी. उन्होंने कहा कि इस साल छठ के बाद पूर्णिया के या धमदाहा के युवाओं को 10-12 हजार रुपये की मजदूरी करने के लिए अपना घर-परिवार छोड़कर नहीं जाना पड़ेगा. इसके साथ ही उन्होंने बड़ा ऐलान किया कि जब तक सरकारी विद्यालयों में सुधार नहीं हो जायेगा. तब तक आप अपने 15 साल से कम उम्र के बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ायें और उनकी फीस सरकार भरेगी. ताकि गरीब का बच्चा भी अंग्रेजी मीडियम स्कूल में पढ़ सके. जनता से अपील की कि उन्हें और उनके बच्चों को लूटने वाले नेताओं को वोट न दें. अगली बार अपने बच्चों के लिए वोट दें और बिहार में जनता का राज स्थापित करें. बिहार में व्यवस्था परिवर्तन कर जनता का राज स्थापित करने के लिए नेताओं का चेहरा देखकर वोट न करें. अगली बार अपने बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए वोट करें. सभा में राज्य कोर कमेटी सदस्य सत्यनारायण शर्मा, निशिकांत मंडल, डॉ गाजी शरीक अहमद सहित बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता, आमलोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन