पिकअप वैन व ट्राली में भेड़ बकरियों की तरह ढोये जा रहे मजदूरो

पिकअप वैन व ट्राली में भेड़ बकरियों की तरह ढोये जा रहे मजदूरो
मनसाही प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों पिकअप एवं ट्रैक्टर पर दूर दराज के मजदूरों को भेड़ बकरियों की तरह ठूंस-ठूंस कर एनएच व ग्रामीण सड़क मार्ग से उन्हें कम पर ले जाया जा रहा है. ऐसे में अगर कोई बड़ी हादसा हो जाता है तो इस दौरान इसकी जिम्मेदारी ना संवेदक लेते हैं ना ही पिकअप वाले लेते हैं. मजदूरों को दूर दराज जगह से उठाकर पिकअप वैन एवं ट्रैक्टर पर लोड करके कई किलोमीटर दूरी तय कर के रेलवे के साइट पर पहुंचाया जाता है. इन दिनों कटिहार-कुमेदपुर रेलखंड के मनिया एवं कुरेठा सहित विभिन्न जगह पर रेलवे लाइन को डबल लाइन में तब्दील करने को लेकर तेजी से कार्य चल रहा है. मजदूर रेलवे में कार्यरत हैं. दूर दराज से लाकर इन्हें काम में लगाया जाता है. दुर्घटना की बात पर चुप्पी साध ली. रेलवे में चल रहे कार्य के दौरान लगातार देखी जा रही हैं कि मजदूरों को ट्रैक्टर एवं पिकअप पर भेड़ बकरी की तरह लोड करके एक जगह से दूसरे जगह पहुंचाया जाता है. प्रशासन मूकदर्शक बनी हुई है. झारखंड से पूर्णिया लौट रहे 11 अप्रैल को कोढ़ा थाना क्षेत्र में एक पिकअप में दर्जनों आदिवासी समाज के बूढ़े बच्चें व महिलाए झारखंड से पूर्णिया की सफर में कोढ़ा थाना क्षेत्र के एनएच पर बस एवं पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हुई थी. जिसमें ऑन द स्पॉट में 13 लोगों की मौत हो गई थी. हाल फिलहाल में ही इतनी बड़ी हृदय विदारक घटना होने के बावजूद भी लोग सबक नहीं ले रहे हैं. जिंदगी को हथेली पर रखकर मौत को आमंत्रित कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










