कोढ़ा गैंग का सदस्य चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार

कोढ़ा गैंग का सदस्य चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार
कोढ़ा थाना क्षेत्र में अपराध पर नकेल कसते हुए पुलिस ने वाहन जांच के दौरान कोढ़ा गैंग के एक सक्रिय सदस्य को चोरी की बाइक व फर्जी दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया है. मूसापुर जुराबगंज नहर पुल के समीप की गयी. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान साजन यादव, पिता फूलचंद यादव, नया टोला जुराबगंज, वार्ड एक, कोढ़ा निवासी के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपित के पास से एक चोरी की पल्सर 220 बाइक बरामद की है. थाना प्रभारी सुजीत कुमार ने बताया कि साजन यादव के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने की जानकारी मिल रही है. फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




