सफाई में हो रही परेशानी को ध्यान में रख कार्यों को तेज गति से करें

सफाई में हो रही परेशानी को ध्यान में रख कार्यों को तेज गति से करें
लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के पर्यवेक्षकों को मिले निर्देश प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय के बीडीओ कार्यालय में उनकी ही अध्यक्षता में जनप्रतिनिधि एवं पर्यवेक्षकों के साथ लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत बैठक आयोजित की गयी. बीडीओ मनीषा कुमारी ने बताया कि प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत के मुखिया एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के पर्यवेक्षक के साथ बैठक की. प्रत्येक पंचायत के बारी-बारी से समीक्षा किया की गयी. सफाई अभियान में हो रही परेशानी को ध्यान में रखते हुए तथा कार्यों में तीव्रता को लेकर सख्त निर्देश दिया. मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष शिवनारायण यादव, प्रमोद कुमार सिंह, अब्दुल हन्नान, रोशन कुमार राम, मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह, तारिक अनवर के साथ प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत के लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के पर्यवेक्षक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










