केईसी में 8 व 9 दिसंबर को अभिभावक-संकाय की होगी बैठक

Updated at : 21 Nov 2025 7:35 PM (IST)
विज्ञापन
केईसी में 8 व 9 दिसंबर को अभिभावक-संकाय की होगी बैठक

केईसी में 8 व 9 दिसंबर को अभिभावक-संकाय की होगी बैठक

विज्ञापन

– छात्रों के भविष्य के लिए रणनीति बनाने व बेहतर मार्गदर्शन को होगा संवाद कटिहार कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज (केईसी) अपने छात्रों के समग्र विकास और शैक्षणिक प्रगति को सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आगामी 8 और 9 दिसंबर को अभिभावक-संकाय बैठक का आयोजन करेगी. डॉ अरविंद प्रसाद ने बताया कि इसको लेकर सभी तरह की तैयारी पूरी कर ली गयी है. यह बैठक कॉलेज परिसर में आयोजित की जायेगी. इसका मुख्य उद्देश्य अभिभावकों और कॉलेज के संकाय सदस्यों के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है. यह संवाद छात्रों की शैक्षणिक उपलब्धियों, उपस्थिति, व्यवहार और कॉलेज में उपलब्ध सुविधाओं पर केंद्रित होगी. बैठक सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक दोनों दिन आयोजित की जायेगी. कॉलेज के प्राचार्या डॉ रंजना कुमारी की ओर से सभी छात्रों के अभिभावकों से अनुरोध किया गया है कि वे उक्त तिथि पर कॉलेज पहुंचकर संकाय सदस्यों से मिलकर अपने बच्चों की प्रगति पर चर्चा करें. यह बैठक छात्रों के भविष्य के लिए रणनीति बनाने और उन्हें बेहतर मार्गदर्शन प्रदान करने में अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगी. अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने संबंधित विभाग के संकाय सदस्यों से मिलने के लिए पूर्व निर्धारित समय स्लॉट की जानकारी कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट नोटिस बोर्ड से प्राप्त कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन