अंतर महाविद्यालय खेलकूद बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में केबी झा कॉलेज का जलवा

Updated at : 27 Sep 2025 7:54 PM (IST)
विज्ञापन
अंतर महाविद्यालय खेलकूद बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में केबी झा कॉलेज का जलवा

अंतर महाविद्यालय खेलकूद बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में केबी झा कॉलेज का जलवा

विज्ञापन

– फाइनल में कटिहार एमजेमएम महिला कॉलेज को हरा बना चैंपियन – कॉलेज पहुंचने पर प्राचार्य ने किया प्रोत्साहित – फारबिसगंज कॉलेज में आयोजित किया गया था खेलकूद प्रतियोगिता कटिहार पूणिया विवि द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय खेलकूद बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में केबी झा कॉलेज की टीम ने परचम लहराते हुए एमजेएम महिला कॉलेज कटिहार को हराकर चैम्पियन बनी. अंतर महाविद्यालय खेलकूद बालिका कबड्डी प्रतियोगिता फारबिसगंज कॉलेज में हुई. चैम्पियन बन कॉलेज पहुंची टीम को केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिंह ने सम्मानित किया व और बेहतर प्रदर्श करने की कामना की. केबी झा कॉलेज के प्रभारी पीटीआई आशीष आनंद ने बताया कि फारबिसगंज में आयोजित अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए नंदनी कुमारी कैप्टन के नेतृत्व में अनुष्का कुमारी, प्रियांशी कुमारी, रूबी कुमारी, राधा कुमारी, आयुषी कुमारी और रेशमा परवीन गयी थी. पहला मैच जीत कर सेमीफाइनल मुकाबला केबी झा कॉलेज बनाम एएनएस निस्ता कॉलेज के बीच खेला. केबी झा कॉलेज ने निस्ता टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया. फाइनल मैच केबी झा बनाम एमजेएम महिला कॉलेज के बीच खेला गया. जहां केबी झा कॉलेज की टीम ने एमजेएम महिला कॉलेज को हराकर विजेता बनी. कॉलेज के शिक्षकों में डॉ जितेश कुमार, डॉ विकास लाल, लेखापाल श्रीधर ठाकुर समेत कई अन्य शिक्षक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन