कटिहार का फुलवारी शरीफ माड्यूल, पुलवामा अटैक से लेकर लश्कर ए तैयबा तक का रहा है कनेक्शन

कटिहार का फुलवारी शरीफ माड्यूल, पुलवामा अटैक से लेकर लश्कर ए तैयबा तक का रहा है कनेक्शन
– केंद्रीय एजेंसी की दविश इस क्षेत्र में रही है बराबर नीरज, कटिहार कटिहार का एक बार फिर आतंकी कनेक्शन ने जिला पुलिस प्रशासन को सकते में डाल दिया है. मनिहारी थाना क्षेत्र के नवाबगंज निवासी सोहेल के आतंकी कनेक्शन मिलने को लेकर जिला पुलिस अलर्ट है. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर जिला पुलिस पदाधिकारी उसके घरों पर नजर बनाए हुए हैं. क्षेत्र में पेट्रोलिंग गश्ती तेज कर दी है तथा पुलिस पदाधिकारी सक्रिय है. सोहेल आतंकी मॉड्यूल पर काम कर रहा था. सोशल मीडिया के जरिए वह युवाओं का माइंड वास कर उसे देश विरोधी गतिविधियों में शामिल करता. एनिकरप्टेड इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म पर बने बंद समूहों के सदस्य और एडमिन था. इस समूह में गजवा ए हिंद देश विरोधी गतिविधि जिहाद पर मैसेज आदान प्रदान होता था. सोहेल का सोशल मडिया पर कई अकाउंट यूट्यूब चैनल खोल रखा था. जिसके माध्यम से अपने फॉलोवर्स को देशविरोधी गतिविधि में शामिल करता तथा जेहाद के नाम पर युवाओं को आतंकी मड्यूल पर काम करने को तैयार करता.सूत्रों से मिली. जानकारी के अनुसार उसने जिहाद के नाम पर पैसे जुटाने के लिए बैंक खाता और कर कोड भी साझा किया था. गजवा ए हिंद के तहत युवाओं को हथियार और विस्फोटक जुटाने के लिए उकसाता था. सोहेल के अक्सर दिल्ली बेंगलुरु और हैदराबाद आना जाना लगा रहता था. कटिहार का टेरर कनेक्शन कि अब वाली घटना नहीं है. इसके पहले भी केंद्रीय एजेंसिंयों ने छापेमारी कर कई संदिग्ध की गिरफ्तारी इस क्षेत्र से की है. 2047 देश को इस्लामिक कंट्री बनाना को लेकर एनआईए की कटिहार में चली थी ताबड़तोड़ छापेमारी वर्ष 2023 में फुलवारी शरीफ में एक टेरर मॉड्यूल का खुलासा हुआ था. सेंट्रल जांच एजेंसीज ने देश के कई राज्यों में छापेमारी कर पॉपुलर फ्रंट के सदस्यों को गिरफ्तार किया था, जो 2047 माड्यूल देश को इस्लामिक कंट्री बनाने की प्लानिंग कर रही थी. देश में सरिया कानून लागू करने को लेकर हर प्रकार के जद्दोजहद में जुटा हुआ था. विदेश से फंडिंग, आतंकी मॉड्यूल पर काम कर युवाओं का ब्रेन वाश कर अधिक संख्या में लोगों को इस दिशा में जोड़ रहे थे. इसी मामले में सेंट्रल सुरक्षा एजेंसी ने हसनगंज थाना क्षेत्र निवासी महबूब आलम जो पीएफआई के प्रादेशिक अध्यक्ष के पद पर थे. जिसकी गिरफ्तारी किशनगंज से की गई थी. एनआईए की दूसरी छापेमारी बरारी थाना क्षेत्र एवं सहायक थाना क्षेत्र के शरीफगंज में अब्दुल रहमान नजमी के घर में केंद्रीय जांच एजेंसी ने छापेमारी की थी. फुलवारी शरीफ माड्यूल मामले में एनआईए की टीम में मुंगरा में छापेमारी कर एक युवक को हिरासत में लिया था. जो ट्यूशन पढ़ाने का काम किया करता था. पुलवामा अटैक का भी ताड़ जुड़ा था कटिहार से पुलवामा अटैक का कटिहार से भी ताड़ जुड़े रहने को लेकर एनआईए की टीम ने सेमापुर के सुखासन में भी आधा दर्जन से भी अधिक ठिकानों पर छापेमारी कर कई महत्वपूर्ण दस्तावेज को जब्त कर आरोपित इकबाल अहमद को केंद्रीय जांच एजेंसी ने गिरफ्तार किया था. वर्धमान आईडी ब्लास्ट, लश्करे तैयबा का भी कनेक्शन रहा कटिहार से पश्चिम बंगाल के वर्दमान में हुए आईडी ब्लास्ट में कटिहार कनेक्सन बताया गया था. केंद्रीय एजेंसी ने अमीनुल हुसैन पिता अंसार हुसैन कटिहार जिले के अमदाबाद थाना क्षेत्र के तिलोकिदार का रहने वाला है. सीमांचल की बात की जाये तो वर्ष 2013 में लश्कर ऐ तैयेबा के कुख्यात आंतकी टुंडा की गिरफ्तारी व पुछताछ के बाद खुफिया विभाग की टीम ने कटिहार, अररिया व किशनगंज से आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया था. पश्चिम बंगाल के करण दिग्घी से अलाउद्दीन तथा कदवा से वसीरूद्दीन, मालदा से दो आतंकी ऐश्तेखार शेख व अबु बकर की गिरफ्तारी इन क्षेत्रों से हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




