कटिहार की बेटी स्मिता शर्मा मिसेज एलिट कैलिफोर्निया यूनिवर्स 2025-26 जीती

कटिहार की बेटी स्मिता शर्मा मिसेज एलिट कैलिफोर्निया यूनिवर्स 2025-26 जीती
– स्मिता ने बिहार ही नहीं बल्कि संपूर्ण देश को किया गौरवान्वित कटिहार जिले के बरारी प्रखंड के बरेटा सेमापुर निवासी योगेंद्र नारायण चौधरी व रमा चौधरी की पुत्री स्मिता शर्मा ने मिसेज यूनिवर्स यूएसए 2026 में भाग लिया. उन्होंने मिसेज एलिट कैलिफोर्निया यूनिवर्स 2025-26 का खिताब जीतकर बिहार का ही नहीं बल्कि संपूर्ण देश को गौरवान्वित किया है. इन्हें खिताब से नवाजे जाने से कटिहार जिले के लोगों में खुशी की लहर है. लोगों का कहना है कटिहार की बेटी ने विदेश में जाकर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है. स्मिता शर्मा का जन्म 14 जुलाई 1982 ई को हुआ. पिता योगेंद्र नारायण चौधरी बरेटा स्टेट के प्रतिष्ठित जमींदार हैं. स्मिता शर्मा की शादी हरिद्वार निवासी रजत शर्मा से 27 फरवरी 2009 को हुई. जिनकी लड़की आरना शर्मा वर्ग 6 में पढ़ती है. उनके पति रजत शर्मा कैलिफोर्निया में सॉफ्टवेयर मैनेजर पद पर कार्यरत हैं. स्मिता शर्मा की प्रारंभिक शिक्षा कटिहार से हुई. 2001-2004 दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएससी की डिग्री प्राप्त की तथा 2007 में एमसीए पूरी की. स्मिता शर्मा बचपन से ही कई प्रतियोगिताओं में भाग लिया करती थी. सभी प्रतियोगिता में अव्वल भी रही. दिल्ली विश्वविद्यालय में पठन-पाठन के साथ-साथ ये फैशन शो में भी भाग लिया करती थी. स्मिता शर्मा सोफ्टवेयर इंजीनियर हैं. इन्होंने अर्ली चाइल्डहुड 2017 से 2019 तक स्कूल शिक्षिका के रूप में कार्य भी किया है. 2020 में कैलिफोर्निया में एनजीओ से जुड़कर कार्य करने लगी. 2022 से महिला सशक्तिकरण संस्था के साथ जुड़कर इसस्क्रम मास्टर पद पर कार्यरत हैं. कटिहार जिले के बरेटा स्टेट निवासी स्मिता शर्मा को 4 सितंबर 2025 को ऑफर आया कि 12 सितंबर को न्यू जर्सी में मिसेज यूनिवर्स यूएसए 2026 प्रतियोगिता में भाग लेना है. यह प्रतियोगिता माय ड्रिम टीवी यूएसए जिसके संस्थापक रश्मि बेदी एवं जनक बेदी हैं के द्वारा आयोजित किया गया. कई राउंड प्रतियोगिता चली. सभी राउंड में उनका सराहनीय प्रदर्शन रहा. 12 सितंबर को फाइनल राउंड में उन्हें मिसेज एलिट कैलिफोर्निया यूनिवर्स प्रतियोगिता के खिताब से नवाजा गया. सभी ने बधाई दिया. स्मिता शर्मा ने बताया की 21 सितंबर 2025 को मिस भारत कनेक्टटिकट प्रतियोगिता में भी उन्हें फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल की उपस्थिति में जज की भूमिका निभाने का अवसर प्राप्त हुआ. यह क्षण उनके लिए काफी गौरवपूर्ण रहा. मिस भारत कनेक्टटिकट प्रतियोगिता में जज की बेहतर भूमिका निर्वाह करने पर उन्हें सम्मानित किया गया. स्मिता शर्मा ने कहा कि आज मैं जो भी मुकाम पर हूं. श्रेय मेरे पति रजत शर्मा, समस्त पारिवारिक सदस्य, माय ड्रिम टीवी यूएसए रश्मि बेदी एवं जनक बेदी तथा सहजयोगिनी अर्चना को जाता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




