कटिहार की बेटी राष्ट्रपति गाइड अवार्ड से हुई सम्मानित

कटिहार की बेटी राष्ट्रपति गाइड अवार्ड से हुई सम्मानित
बरारी प्रखंड के सेमापुर बरेटा पंचायत के अमीनाबाद वार्ड 15 निवासी पशु चिकित्सक धीरज कुमार व माता रुना देवी की पुत्री प्रतिभा सुमन को राष्ट्रपति स्काउट गाइड अवार्ड से सम्मानितक की गयी है. ग्रुप लीडर अमृत लेकर झारखंड गये. दिल्ली में भारत मंडपम में पहुंची तो राष्ट्रपति की अनुपस्थिति में राष्ट्रपति गाइड प्रमाण पत्र, स्कार्फ एवं वगल देकर केन्द्रीय रोज़गार युवा खेल मंत्री मंसूख लक्ष्मण भाई मंडाविया के द्वारा राष्ट्रपति गाइड अवार्ड से सम्मानित किया गया. प्रतिभा के माता पिता एवं भाई केशव कुमार, बहन साक्षी कुमारी ने मिठाई खिलाकर खुशी साझा किया. प्रतिभा सुमन की शादी मुजफ्फरपुर के मुकेश कुमार झा के साथ हुई. पति का भी साथ मिला. प्रतिभा बताती हैो माता पिता के हौसलों ने इस मुकाम पाकर पहुंची. सांसद तारिक अनवर, एमएलसी अशोक कुमार अग्रवाल, जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह, एमएलए विजय सिंह, बेबी नीरज, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह, जौहेर आलम, सरपंच प्रतिनिधि बकरूद्दीन अंसारी ने प्रतिभा सुमन को राष्ट्रपति गाइड अवार्ड से सम्मानित किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




