कटिहार स्टेशन पर शुरू हुआ रेलवे कोच रेस्टोरेंट, यात्रियों को मिलेगा अनोखा फूड एक्सपीरियंस

Author Niraj kumar|Edited by Pintu Pranav
Updated:
विज्ञापन
फोटो- कोच रेस्टोरेंट में मौजूद डीआरएम एडीआरएम

फोटो- कोच रेस्टोरेंट में मौजूद डीआरएम एडीआरएम

कटिहार रेलवे स्टेशन पर यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए एक नया आकर्षण, रेलवे कोच रेस्टोरेंट, खुल गया है. यह पहल यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन और एक अनूठा अनुभव प्रदान करेगी.

विज्ञापन

Railway Coach Restaurant: कटिहार रेलवे स्टेशन परिसर में सोमवार को आधुनिक सुविधाओं से लैस रेलवे कोच रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया गया. यात्रियों एवं आम नागरिकों को बेहतर खान-पान और आकर्षक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकसित इस रेस्टोरेंट का उद्घाटन विधान परिषद सदस्य अशोक अग्रवाल एवं कटिहार रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) किरेंद्र नरह ने संयुक्त रूप से किया.

फीता काटकर हुआ उद्घाटन

उद्घाटन समारोह में एमएलसी अशोक अग्रवाल, डीआरएम किरेंद्र नरह, अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) मनोज कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनूप कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय), वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता, मंडल अभियंता-द्वितीय, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त सहित रेलवे के कई अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे. अतिथियों ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया.

रेल कोच में मिलेगा आधुनिक रेस्टोरेंट का अनुभव

उद्घाटन के बाद अतिथियों ने कोच रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया और इसकी आधुनिक डिजाइन तथा सुविधाओं की सराहना की. इस अवसर पर डीआरएम एवं अन्य अतिथियों ने केक काटकर इस नई पहल की खुशी साझा की.

यात्रियों और शहरवासियों के लिए आकर्षण का नया केंद्र

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कोच रेस्टोरेंट यात्रियों, स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा. यहां आगंतुकों को रेल कोच के अनूठे माहौल में गुणवत्तापूर्ण भोजन और बेहतर आतिथ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी. इससे स्टेशन परिसर की सुविधाओं में विस्तार होने के साथ स्थानीय पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा.

रेलवे की अभिनव पहल

Railway Coach Restaurant: रेल मंडल के अधिकारियों ने कहा कि पुराने रेलवे कोच का उपयोग जनसुविधा के लिए करना रेलवे की अभिनव पहल है. भविष्य में भी यात्रियों की सुविधा, स्वच्छता और बेहतर ग्राहक सेवाओं के लिए इस प्रकार की योजनाएं लागू की जाती रहेंगी.

ALSO READ: कटिहार में महानंदा, गंगा और कोसी का जलस्तर बढ़ा, मॉनसून की बारिश से बाढ़ की आशंका गहराई


विज्ञापन
Niraj Kumar

लेखक के बारे में

By Niraj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन