कटिहार पॉलिटेक्निक बालिका कबड्डी टीम बनी चैंपियन

कटिहार पॉलिटेक्निक बालिका कबड्डी टीम बनी चैंपियन
– विजेता टीम के सभी खिलाड़ी राज्य स्तर पर खेलने जायेंगे पटना – पूर्णिया में आयोजित हुआ तीन दिवसीय उमंग खेलकूद प्रतियोगिता कटिहार कटिहार पॉलिटेक्निक कॉलेज की बालिका कबड्डी टीम किशनगंज पॉलिटेक्निक कॉलेज की टीम को हराकर चैम्पियन बनी है. पूर्णिया पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित उमंग प्रतियोगिता 2026 में कटिहार पॉलिटेक्निक कॉलेज का सभी विधा में प्रदर्शन बेहतर रहा. तीन दिनों तक आयोजित प्रतियोगिता में क्रिकेट टूनामेंट में जीपी पूर्णिया की टीम नौ विकेट से विजयी रही. जबकि वॉलीबॉल मैच में भी पूर्णिया पॉलिटेक्निक कॉलेज की टीम ने बाजी मारने में सफल रही. दो सौ मीटर, चार गुणा चार सौ मीटर में जीपी कटिहार बालिका वर्ग व बालक वर्ग में विजेता रहे. डिस्कस थ्रो में कटिहार टीम वीनर व पूर्णिया जीपी की टीम रनर रही. ऊंची कूद में कटिहार जीपी वीनर व किशनगंज की टीम रनर रही. बालक वर्ग में एक सौ मीटर की दौड़ में कटिहार पॉलिटेक्निक की टीम वीनर रही. जबकि रनर के रूप में जीपी पूर्णिया की टीम रही. राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के मीडिया प्रभारी हैप्पी कुमार ने बताया कि बालक वर्ग के वॉलीबॉल, बैडमिंटन बालक वर्ग व बालिका वर्ग में जीपी कटिहार की टीम वीनर रही. उन्होंने बताया कि अंतिम दिन सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. प्रमंडल स्तर पर विजेता टीम के खिलाड़ी पटना में राज्यस्तर प्रतियोगिता के लिए भाग लेने जायेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










