कटिहार- मनसाही मुख्यालय पदस्थापना, विदाई व सम्मान समारोह

Updated at : 06 Oct 2025 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
कटिहार- मनसाही मुख्यालय पदस्थापना, विदाई व सम्मान समारोह

कटिहार- मनसाही मुख्यालय पदस्थापना, विदाई व सम्मान समारोह

विज्ञापन

कटिहार जिले के मनसाही प्रखंड मुख्यालय में सोमवार की देर शाम बीडीओ खालिदा जिया की विदाई समारोह व नये बीडीओ सुमन कुमारी की स्वागत किया. बीडीओ खालिदा जिया की विदाई समारोह के दौरान कर्मी एवं जन प्रतिनिधि मौजूद रहे. इसके बाद विदाई समारोह का क्रम आरंभ हुआ. स्थानांतरित हो रहे अधिकारी और कर्मियों को फूलमाला , शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. वक्ताओं ने उनके कार्यकाल के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की. समारोह में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. क्षेत्र के शिक्षकों, स्वास्थ्यकर्मियों, समाजसेवकों और पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेरणा का कार्य करते हैं और इससे सेवा भावना को बल मिलता है. मौके पर सीओ इस्माइल, प्रमुख सुषमा कुमारी, बीपीआरओ अमित कुमार, समाज सेवी निर्मल भगत, गौतम सिंह, पैक्स अध्यक्ष छोटू कुमार गोस्वामी सहित विभाग के सभी कर्मी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन