ePaper

कटिहार, जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में 20.91 लाख हुई मतदाताओं की संख्या

Updated at : 24 Jan 2026 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
कटिहार, जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में 20.91 लाख हुई मतदाताओं की संख्या

कटिहार, जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में 20.91 लाख हुई मतदाताओं की संख्या

विज्ञापन

राष्ट्रीय मतदाता दिवस आज: कर्मी व युवा मतदाता होंगे सम्मानित कटिहार जिला प्रशासन की ओर से राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर रविवार को जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम में जिले के नये मतदाताओं को फोटो पहचान पत्र युक्त मतदाता कार्ड दिया जायेगा.लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने के लिए शपथ भी दिलाया जायेगा. यह जानकारी देते हुए जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी पवन कुमार पासवान ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह के आयोजन को लेकर सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है. आयोग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार आयोग की रिपोर्ट के अनुसार कटिहार जिले में अब मतदाताओं की कुल संख्या 2091823 हो गया है. इसमें पुरुष मतदाता 1101061 है जबकि, महिला मतदाताओं की संख्या 990728 है. पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान नये मतदाताओं को जोड़ा गया. साथ ही मृत्यु हो चुके मतदाताओं का नाम भी हटाया गया. मतदाता सूची में दो स्थानों पर जिन लोगों का नाम था. उनमें से एक स्थानों से नाम हटाया गया. पूरी प्रक्रिया के बाद मतदाताओं की कुल संख्या को आयोग के द्वारा जारी कर दिया गया है. जिला निर्वाचन प्रशाखा द्वारा भी जानकारी दी गयी कि आयोग के स्तर से मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है. अब रविवार को होने वाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस की तैयारी में प्रशासन जुट गयी है. उसी दिवस के मौके पर आयोजित समारोह में नये मतदाताओं को इपिक कार्ड भी दिया जायेगा. बलरामपुर में है सर्वाधिक मतदाता जिला निर्वाचन प्रशाखा के मुताबिक कटिहार जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में सर्वाधिक मतदाता बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र में है. इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 351241 मतदाता है. इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 186164 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 165077 है. कटिहार विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 262172 है. इसमें 135847 एवं 126322 मतदाता क्रमशः पुरुष व महिला है. कदवा विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 282429 है. इसमें 149919 पुरुष मतदाता है. जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 132509 है. प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 315850 है. इसमें 167106 पुरुष मतदाता है. जबकि 148738 महिला मतदाता है. इसी तरह मनिहारी विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 298588 है. इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 158373 है. महिला मतदाता की संख्या इस विधानसभा क्षेत्र में 140201 है. बरारी विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 281427 है. इस विधानसभा क्षेत्र में पुरुष मतदाताओं की संख्या 148882 है. जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 132541 है. कोढ़ा सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 300116 है. इस विधानसभा क्षेत्र में पुरुष मतदाताओं की संख्या 154770 है. जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 145340 है. 44 हैं अन्य मतदाता जिले के सातों विधानसभा क्षेत्र में अन्य मतदाताओं की संख्या 34 है. इसमें कटिहार में 03, कदवा में 01, बलरामपुर में शून्य, प्राणपुर में 06, मनिहारी में 14, बरारी में 04 व कोढ़ा में 06 अन्य मतदाता की संख्या है. मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद व स्थानीय प्रशासन 25 जनवरी को होने वाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस की तैयारी में जुट गया है. इस दिन नये मतदाताओं को समारोह में एपिक कार्ड प्रदान किया जायेगा. कहते है उप निर्वाचन पदाधिकारी जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी पवन कुमार पासवान ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के आलोक में अंतिम रूप से मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है. रविवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस है. जिला मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित की गयी है. जिसमें नये मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र दिया जायेगा. साथ ही इस अवसर पर लोकतंत्र की मजबूती को लेकर शपथ भी दिलाया जायेगा. बेहतर काम के लिए कुछ बीएलओ को भी सम्मानित किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन