कटिहार कांग्रेस संगठन हुआ सक्रिय, प्रखंड और नगर अध्यक्ष प्रशिक्षण शिविर के लिए भागलपुर रवाना
प्रखंड व नगर कांग्रेस अध्यक्ष के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष व अन्य | Prabhat Khabar Network
कटिहार कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए कमर कस चुका है. भागलपुर में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में जिला भर के प्रखंड और नगर अध्यक्ष शामिल होंगे. यह पहल संगठन को नई ऊर्जा और दिशा देने का काम करेगी.
Katihar News: कटिहार से कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की तैयारी तेज हो गई है. बिहार प्रदेश कांग्रेस द्वारा भागलपुर में आयोजित दो दिवसीय प्रखंड अध्यक्ष प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी के सभी प्रखंड और नगर अध्यक्ष शुक्रवार को भागलपुर के लिए रवाना हुए.
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला ने बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर संगठन को जमीनी स्तर पर अधिक प्रभावी और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है. इसमें प्रखंड और नगर स्तर के पदाधिकारियों को संगठनात्मक कार्य, जनसंपर्क अभियान, बूथ प्रबंधन और पार्टी की नीतियों से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा.
संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में रवाना हुआ जत्था
भागलपुर रवाना होने वाले प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने किया. उनके साथ जिले के विभिन्न प्रखंडों और नगर इकाइयों के अध्यक्ष भी मौजूद रहे.
पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रवाना होने से पहले कांग्रेस के समर्थन में नारे लगाए और संगठन की मजबूती को लेकर उत्साह व्यक्त किया. इस दौरान "कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद", "राहुल गांधी जिंदाबाद" और "मल्लिकार्जुन खड़गे जिंदाबाद" जैसे नारे लगाए गए.
संगठन विस्तार पर रहेगा फोकस
जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के माध्यम से प्रखंड और नगर अध्यक्षों को पार्टी के कार्यक्रमों, जनसंपर्क रणनीति और संगठन विस्तार की कार्ययोजना से अवगत कराया जाएगा.
उनके अनुसार प्रशिक्षित पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को बूथ और वार्ड स्तर तक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.
Katihar News: इन प्रखंडों के अध्यक्ष हुए शामिल
भागलपुर प्रशिक्षण शिविर में कटिहार जिले के कई प्रखंड और नगर अध्यक्ष शामिल हुए हैं. इनमें बलरामपुर से हसनैन, बारसोई से शाहनवाज, कदवा से इमाम जफर, डंडखोरा से बबलू महतो, आजमनगर से आजम, प्राणपुर से यशवंत कुमार सेठी, कटिहार से मुकेश कुमार, हसनगंज से अर्जुन उरांव, कटिहार नगर से राज आनंद सिंह और राजेश रंजन मिश्रा, अमदाबाद से वहाब, मनिहारी से कैलाश कुमार मंडल, मनसाही से कमरूल होदा, बरारी से सलीम, समेली से नरेश कुमार मंडल, कुरसेला से गणेश कुमार यादव, कोढ़ा से गुड़िया कुमारी और फलका से वसीम शामिल हैं.
पार्टी नेताओं का कहना है कि प्रशिक्षण के बाद संगठनात्मक गतिविधियों को और तेज किया जाएगा तथा कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जाएगा.
Also Read: पटना: हादसे में युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने पुलिस पर किया पथराव; बस समेत कई गाड़ियां फूंकी
Also Read: राजद नई टीम क्यों बना रही है? जानिए संगठन भंग करने के पीछे की वजह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सूरज कुमार गुप्ता
सूरज कुमार गुप्ता पिछले 25 वर्षों से प्रिंट मीडिया में एक्टिव है. वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत की. राजनीतिक व सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों पर पत्रकारिता करना इनकी रुचि में शामिल है. सामाजिक कार्यो में उत्कृष्ट योगदान के लिए वर्ष 2007 में इन्हें भारत सरकार की ओर से तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम ने राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित किया था.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










