कटिहार विधानसभा चुनाव, तापमान को मोन्था ने किया ठंडा

Updated at : 31 Oct 2025 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
कटिहार विधानसभा चुनाव, तापमान को मोन्था ने किया ठंडा

कटिहार विधानसभा चुनाव, तापमान को मोन्था ने किया ठंडा

विज्ञापन

बरारी बिहार विधानसभा चुनाव का तापमान सिर चढ़कर बोल रहा है. चक्रवाती बारिश ने चुनावी पारा को ठंडा कर दिया. नेता एवं कार्यकर्ताओं की गाड़ी के साथ प्रचार करते शोर से लोग सराबोर हो रहे है. नेता चिल्ला चिल्ला कर बोले जा रहे है. कार्यकर्ता दो कदम आगे चढ़कर चिल्ला रहे मानो उन्हीं से सारा कुछ चल बन रहा हो. क्षेत्र में कुल 14 प्रत्याशी मैदान में है. जिसमें बरारी, समेली, कुरसेला की दो लाख, अस्सी हजार मतदाता इनके भाग्य का फैसला करेगी. मतदाता चुप है. सभी की कार्यशैली देख रही है. कौन कितने पानी में जनता सभी को जान रही है. क्षेत्र में जनता देख रही है कि कौन उसकी मदद को आया. किसने बिना सवाल किये उनकी मदद की. एक आवेदन लिखने के लिए किसने कितने पैसे लिए. चुनाव प्रचार अपनी अपनी जीत के लिए प्रत्याशी हर जुगत लगाने में जुटे हुए हैं. समर्पित नेताओं व कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर चंद छुट भैये के चक्कर में पड़कर अपनी किरकिरी कराने के बाद भी मकड़जाल में फंसे रहना आदत सी बनती जा रही है. विधान सभा क्षेत्र को प्रत्यासी अपने अपने ढंग से पक्ष में करने को प्रयाशरत है. इस बीच चुनाव का तापमान इस कदर चढ़ता जा रहा है कि प्रचार का शोर से कान पकने लगे है. चक्रवाती वर्षा ने सारा मिजाज ही ठंडा कर दिया. मौसम ने चुनावी रण को ठंडे मन से जर्मे रहने का संकेत दिया है. ज्ञात हो कि द्वितीय चरण के विधान सभा चुनाव 11 नवम्बर को होना हैं. इसकों लेकर प्रत्यासी चुनावी प्रचार ताबड़तोड किये हुए है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन