कटिहार विधानसभा चुनाव 2025: सात विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्र की होगी लाइव निगरानी

Updated at : 08 Nov 2025 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
कटिहार विधानसभा चुनाव 2025: सात विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्र की होगी लाइव निगरानी

कटिहार विधानसभा चुनाव 2025: सात विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्र की होगी लाइव निगरानी

विज्ञापन

– मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की तैयारी पूरी कटिहार बिहार विधानसभा आम निर्वाचन को पूर्णतः शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी है. इसी क्रम में जिले के समस्त मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग की पूरी व्यवस्था की गयी है. इस व्यवस्था का उद्देश्य मतदान प्रक्रिया पर वास्तविक समय (रीयल-टाइम) में नजर रखना एवं इसकी पारदर्शिता सुनिश्चित करना है. वेबकास्टिंग एजेंसी की ओर से बूथ स्तर तथा जिला एवं विधानसभा स्तरीय नियंत्रण कक्षों में सभी प्रकार की तकनीकी व निगरानी संबंधी व्यवस्था पूर्णतः स्थापित कर दी गयी है. इस वेबकास्टिंग प्रणाली की कार्यक्षमता की अंतिम परीक्षा के लिए रविवार को सभी मतदान केंद्रों पर एक मॉक ड्रिल आयोजित की जायेगी. मतदान की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिले के प्रत्येक मतदान केंद्र पर केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल की पर्याप्त संख्या में तैनाती की गयी है. ताकि प्रत्येक मतदाता निर्भीकता पूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके. जिला प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि मतदान प्रक्रिया की निरंतर लाइव निगरानी की जायेगी और प्रत्येक मतदान केंद्र पर सुरक्षा एवं व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये है. सभी मतदाताओं से अपील की गयी है कि वे बिना किसी भय अथवा दबाव के स्वतंत्र एवं निर्भीक होकर अपने कीमती मत का प्रयोग करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन