कटिहार विधानसभा चुनाव 2025: ईवीएम की कमीशनिंग कार्य पूरा, अंतिम चरण में प्रशासनिक तैयारी

Updated at : 07 Nov 2025 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
कटिहार विधानसभा चुनाव 2025: ईवीएम की कमीशनिंग कार्य पूरा, अंतिम चरण में प्रशासनिक तैयारी

कटिहार विधानसभा चुनाव 2025: ईवीएम की कमीशनिंग कार्य पूरा, अंतिम चरण में प्रशासनिक तैयारी

विज्ञापन

कटिहार विधानसभा निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची को प्रकाशित करने एवं ईवीएम के द्वितीय रैंडमाईजेशन के उपरांत बीयू सीयू एवं वीवी पैट को मतदान केन्द्रवार कमीशन किया जाता है. इस प्रक्रिया में सुरक्षित मशीनें भी सम्मिलित होती है. यह प्रक्रिया निर्वाची पदाधिकारी के स्तर पर किया जाता है. इस प्रक्रिया में बीयू में बैलेट पेपर लगाया जाता है. सीयू में कैंडिडेट सेटिंग किया जाता है एवं वीवीपैट में सिंबल लोड किया जाता है. साथ ही इन्हें आयोग के दिशा-निर्देश के आलोक मे एड्रैस टैग एवं पिंक पेपर सील किया जाता है. इससे संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश आयोग के वेबसाइट पर उपलब्ध है. यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने बताया कि बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के दौरान उपयोग किये जाने वाले ईवीएम एवं वीवीपैट का कमीशनिंग जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में संबंधित निर्वाची पदाधिकारी के देख-रेख में संपन्न हो चुका है. उन्होंने बताया कि कमीशनिंग प्रक्रिया के दौरान सभी अभ्यर्थियों को स्वयं अथवा अपने नामित प्रतिनिधियों के माध्यम से उपस्थित होने एवं इसकी देख-रेख के लिए लिखित रूप से सुचित किया गया. सभी मशीनों की कमीशनिंग समाप्त होने के बाद पांच प्रतिशत रैंडमली चुने गये बीयू, सीयू एवं वीवीपैट को कनेक्ट कर 1000 वोट डाला गया एवं उनके इलेक्ट्रॉनिक रिजल्ट एवं वीवीपैट की पर्चियों की गिनती करके इन्हें सत्यापित किया गया. कमीशनिंग के उपरांत सभी ईवीएम एवं वीवीपैट को स्ट्रॉगरूम में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सुरक्षा एवं भंडारण संबंधी प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए इसे रखा गया. इसके उपरांत मतदान के लिए ईवीएम वितरण दिवस को अभ्यर्थियों के उपस्थिति में वीडियोंगाफी कराते हुए इसे खोला जायेगा एवं मशीनों को मतदान केन्द्र पर रवाना कर दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन