कटिहार विधानसभा चुनाव 2025: मतदान माइक्रोऑब्जर्वर को मिला प्रशिक्षण

Updated at : 31 Oct 2025 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
कटिहार विधानसभा चुनाव 2025: मतदान माइक्रोऑब्जर्वर को मिला प्रशिक्षण

कटिहार विधानसभा चुनाव 2025: मतदान माइक्रोऑब्जर्वर को मिला प्रशिक्षण

विज्ञापन

कटिहार बिहार विधान सभा के आम निर्वाचन के अंतर्गत एकल पाली में होने वाले मतदान की तैयारियों को सुचारु एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह प्रशिक्षण विभिन्न विधानसभाओं के लिए तैनात किये जाने वाले मतदान माइक्रो ऑब्जर्वरों (पोलिंग माइक्रो ऑब्जर्वर्स) के लिए आयोजित किया गया. स्थानीय पोलिटेक्निक कॉलेज के परिसर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चंद्र चौधरी व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एसएसए आदि के नेतृत्व में आयोजित की गयी. प्रशिक्षण सत्र में अपर समाहर्ता सहित कटिहार, मनिहारी, बरारी, कोढ़ा एवं बलरामपुर विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त प्रेक्षकों ने भाग लिया. इन सभी प्रेक्षकों को उनके संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में मतदान प्रक्रिया पर निगरानी रखने, निर्वाचन संबंधी नियमों का पालन सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की स्थिति में त्वरित रिपोर्टिंग के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया. इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि निर्वाचन प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष और ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारियों द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न हो. प्रशिक्षण के दौरान मतदान केंद्रों की तैयारी, मतदाता सूची, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के उपयोग तथा सुरक्षा व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी चर्चा की गयी. सभी प्रतिभागियों ने इस प्रशिक्षण को अत्यंत लाभकारी बताया और निर्वाचन के दिन अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं कुशलता से करने का विश्वास दिलाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन