कटिहार विधान सभा चुनाव-2025, मतदाताओं की खामोशी प्रत्याशियों की बढ़ा रही बेचैन

Updated at : 31 Oct 2025 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
कटिहार विधान सभा चुनाव-2025, मतदाताओं की खामोशी प्रत्याशियों की बढ़ा रही बेचैन

कटिहार विधान सभा चुनाव-2025, मतदाताओं की खामोशी प्रत्याशियों की बढ़ा रही बेचैन

विज्ञापन

प्राणपुर प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के किसी भी चौंक-चौराहों पर किसी भी पार्टी का आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा नहीं है. लोगों ने पूरी तरह से खामोशी की चादर ओढ़ रखी है. जिससे प्रत्याशियों में बैचेनी है. प्रत्याशी लगातार जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से अपने पक्ष में वोट डालने की अपील कर रहे है. प्रचार वाहन भी क्षेत्र में घूम रहे हैं. प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र में तकरीबन एक दर्जन से अधिक विधानसभा प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में अपनी अपनी भाग्य आजमा रहे हैं. पर प्राणपुर प्रखंड के बरझलला, बस्तौल, धरहण, पथरवार, काठघर, प्राणपुर, साहजा, कैहुनिया, केवाला, उतरी लालगंज, दक्षिणी लालगंज एवं गौरीपुर पंचायतों के चौक-चौराहों पर किसी भी पार्टी को वोटिंग के लिए चर्चा नहीं हो रही है. प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है. प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीणों को नेताओं से मुलाकात नहीं होने पर बिहार में अगली सरकार किसकी बनेगी. इसका अंदाज लगाना मुश्किल हो रहा है. जिससे प्रत्याशी बैचेन हैं. लगातार प्रत्याशी घर-घर जाकर लोगों से वोट अपने पक्ष में देने का अनुरोध कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन