– जायसवाल (सर्व) महासभा की की प्रथम उच्चाधिकार की बैठक संपन्न कटिहार अखिल भारतीय जायसवाल (सर्व) महासभा की राष्ट्रीय स्तर की बैठक रविवार को संपन्न हो गया. महासभा के सत्र 2025-28 की प्रथम उच्चाधिकार समिति की बैठक का उदघाटन दीप प्रज्वलित कर नेपाल देश के मंत्री प्रमोद कुमार जायसवाल, पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकिशोर मोदी, राष्ट्रीय महासचिव शैलेन्द्र जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष रवि कुमार जयसवाल आदि ने संयुक्त रूप से किया. इस मौके पर देश के कई राज्यों से पहुंचे महासभा के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकिशोर मोदी ने समाज के गौरवशाली इतिहास की चर्चा करते हुए कहा कि यह समुदाय एक समृद्ध, संस्कृति और पारंपरिक मूल्यों वाला समुदाय है. समाज हमेशा से एकता, मजबूती और आवश्यकता के समय सेवा का प्रतीक रहा है. संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि सत्ता में भागीदारी और भी बढ़ाने की आवश्यकता है. इस दौरान उन्होंने समाज के लोगो को रचनात्मक कार्यो को करने के लिये प्रेरित करते हुए कहा कि महासभा द्वारा सहस्त्रबाहु फाउंडेशन का गठन करने की जानकारी साझा किया. इस मौके पर पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, राजस्थान के पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी, मध्यप्रदेश के पूर्व विधायक हरिशंकर जायसवाल, राष्ट्रीय महासचिव शैलेन्द्र जायसवाल, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक जायसवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ जायसवाल, ईश्वरचंद साह, अजय कुमार जायसवाल, अटल जायसवाल, विजय भगत, राजा चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष रवि कुमार जायसवाल, शम्भु जायसवाल, वीणा माधवी, कार्यक्रम संयोजक अशोक कुमार चौधरी, स्वागाध्यक्ष अशोक चौधरी, जिला अध्यक्ष पंकजेश कुमार चौधरी सहित कई राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के पदाधिकारी ने अलग अलग सत्र में संचालित सभा मे अपने विचार रखे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

