टीसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कटिहार को कालिकापुर ने पराजित कर चैंपियन बना

Published by :RAJKISHOR K
Published at :27 Apr 2025 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
टीसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कटिहार को कालिकापुर ने पराजित कर चैंपियन बना

टीसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कटिहार को कालिकापुर ने पराजित कर चैंपियन बना

विज्ञापन

– मुख्य अतिथि व मुखिया ने विजेता को 12000 एवं उपविजेता को 8000 नगद पुरस्कार व ट्रॉफी प्रदान किया बरारी प्रखंड के सुजापुर पंचायत के गिद्धाबाड़ी गांव में एक दिवसीय टीसीसी क्लब गिद्धाबाड़ी की ओर से आयोजित एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन राजद अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव डॉ एनुल हक व मुखिया मिकाईल ने फीता काटकर रविवार सुबह किया. आठ ओवर के क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों ने भाग लिया. क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला अख्तर मेडिकल क्रिकेट टीम कालिकापुर एवं कटिहार टीम के साथ हुआ. टॉस जीतकर कटिहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑल विकेट खोकर 49 रन बटोरा. जबकि कालिकापुर की टीम ने बेहतर बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 49 रन बनाकर विजेता बना. टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि डॉ एनुल हक व मुखिया मिकाईल ने विजेता टीम कालिकापुर को बारह हजार एवं उपविजेता टीम कटिहार को आठ हजार केश एवं ट्रॉफी प्रदान किया. खेल को सफल बनाने में आलमगीर, सरफराज, तौकीर आलम, शाहजमाल, शमीम, शमशाद सहित टीसीसी क्लब गिद्दाबाड़ी के युवा लगे रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन