काली मंदिर में संकीर्तन को ले कलश शोभायात्रा निकाली

Updated at : 10 May 2025 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
काली मंदिर में संकीर्तन को ले कलश शोभायात्रा निकाली

काली मंदिर में संकीर्तन को ले कलश शोभायात्रा निकाली

विज्ञापन

हसनगंज प्रखंड स्थित रामपुर पंचायत के वार्ड संख्या छह भारतीय विमान पतन प्राधिकरण समीप रामपुर काली मंदिर में शनिवार को अखंड हरिनाम संकीर्तन के आयोजन को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में लगभग 501 कुमारी कन्याएं सहित महिलाओं ने हिस्सा लिया. सैकड़ों महिला सर पर कलश रख भगवान श्री राम व भगवान श्रीकृष्ण के नारों के साथ काली मंदिर प्रांगण से चलकर रामपुर घाट में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जल भरकर सरदाही, भावाडा़, हवेली टोला के रास्ते विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर प्रांगण पहुंच समाप्त हुई. कलशयात्रा में शामिल सरपंच अनील मंडल, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार मंडल, प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार, विजय साह आदि ने बताया कि मंदिर प्रांगण में 48 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया है. क्षेत्र के प्रसिद्ध कृतन मंडलियों द्वारा भक्ति गीत व भक्ति पाठ का आयोजन किया जायेगा. गांव में सुख समृद्धि व आपसी भाईचारा बना रहे इसको लेकर पहली बार भारतीय विमान पतन प्राधिकरण रामपुर स्थित काली मंदिर प्रांगण में यह भक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. ऐसे भक्ति आयोजन से हमारा आने वाला युवा पीढ़ी इससे कुछ सीख अपना जीवन सार्थक बना सकें. इस अवसर पर आयोजन कर्ताओं के रुप में पींकू कुमार मंडल, ब्रजेंद्र कुमार उर्फ बिडलू झा, पंकज झा, मनीष झा, कमलदेव यादव, सोनू चौबे, अशोक कुमार झा, दयानंद पोद्दार सहित सैकड़ों ग्रामीण आदि मौजूद रहें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन