कालीपूजा, ओटी पाड़ा में जेटीएस क्लब बना रहा भव्य पंडाल

Updated at : 15 Oct 2025 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
कालीपूजा, ओटी पाड़ा में जेटीएस क्लब बना रहा भव्य पंडाल

कालीपूजा, ओटी पाड़ा में जेटीएस क्लब बना रहा भव्य पंडाल

विज्ञापन

कटिहार शहर के रेलवे क्षेत्र स्थित ओटी पाड़ा में काली पूजा की तैयारी जोरों से चल रही है. दुर्गापूजा में विभिन्न पूजा क्लब द्वारा शहर के कई स्थानों पर भव्य पंडाल बनाकर मां दुर्गा की प्रतिमाओं की स्थापना की जाती है. ओटी पाड़ा का काली पूजा आयोजन पूरे कटिहार जिले में प्रसिद्ध है. यहां की भव्यता और सजावट हर वर्ष श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करती है. इस वर्ष भी ओटी पाड़ा स्थित जेटीएस क्लब द्वारा भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. क्लब के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष पंडाल का निर्माण भुवनेश्वर स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर के मॉडल पर किया जा रहा है. पंडाल को आकर्षक व पारंपरिक स्वरूप देने के लिए पूरी संरचना बांस और चटाइयों से तैयार की जा रही है. यह पंडाल 65 फीट चौड़ा और 70 फीट लंबा बनाया जा रहा है. जो अपनी भव्यता और कलात्मकता से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेगा. पूरे पूजा आयोजन का बजट लगभग 17 लाख है. जिसमें केवल पंडाल निर्माण पर आठ लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं. पंडाल निर्माण का कार्य तेज गति से जारी है. दीघा से आए कुशल कारीगर दिन-रात मेहनत कर रहे हैं. पंडाल को तैयार करने के साथ-साथ मां काली की भव्य प्रतिमा भी स्थापित की जायेगी. दीपावली के ठीक रात 12 बजे मां काली का दरबार श्रद्धालुओं के लिए खुल जायेगा. जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग पूजा-अर्चना व दर्शन के लिए पहुंचेंगे. जेटीएस क्लब के अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव, सचिव राम नारायण साह, सदस्य चंदन सिंह, समरेश सिंह, बिक्कू सिंह, ध्रुव ज्योति शाह, सोनू यादव, केशव सिंह, सुमन सिंह, गोलू, विक्की, अमर, शुभम तिवारी, सतीश यादव, अनमोल सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से लगे हुए हैं. कटिहार का यह पारंपरिक काली पूजा आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है. बल्कि शहर की सांस्कृतिक पहचान भी बन चुका है. हर साल की तरह इस बार भी ओटी पाड़ा का काली पूजा पंडाल शहरवासियों और श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन