उच्च माध्यमिक विद्यालय शिशिया में डिग्री कॉलेज खुलने से खुशी

उच्च माध्यमिक विद्यालय शिशिया में डिग्री कॉलेज खुलने से खुशी
कोढ़ा प्रखंड के लिए बुधवार का दिन शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि लेकर आया. 13 मई को उच्च माध्यमिक विद्यालय शिशिया के प्रांगण में डिग्री महाविद्यालय, कोढ़ा के कार्यालय का विधिवत उद्घाटन प्रतिनियुक्त प्रभारी प्राचार्य डॉ चंद्रेश्वर मिश्र ने किया. विद्यालय परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला. समारोह में उच्च माध्यमिक विद्यालय शिशिया के प्रधानाचार्य हृषिकेश राय सहित विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे. कार्यक्रम में शिक्षक अरुण कुमार, प्रवीण कुमार, अमरेंद्र कुमार, नीतीश कुमार, श्याम कुमार, फिरदौस आलम, सुश्री प्रज्ञा सिंह, शिखा कुमारी, पुष्पा देवी ने अपनी सहभागिता निभायी. इस पहल को क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बेहद लाभकारी बताया. प्रभारी प्राचार्य डॉ चंद्रेश्वर मिश्र ने कहा कि कोढ़ा प्रखंड में डिग्री महाविद्यालय की शुरुआत स्थानीय छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के नए द्वार खोलेगी. अब विद्यार्थियों को स्नातक की पढ़ाई के लिए दूर-दराज के शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा. समय और आर्थिक संसाधनों दोनों की बचत होगी. विद्यालय के प्रधानाचार्य हृषिकेश राय ने इसे क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग का पूरा होना बताया. कहा कि यह कदम ग्रामीण छात्रों, खासकर छात्राओं, के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










