जदयू प्रत्याशी विजय सिंह को जान से मारने की मिली धमकी

जदयू प्रत्याशी विजय सिंह को जान से मारने की मिली धमकी
– अज्ञात पर बरारी थाना में मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी – वसीम नाम के व्यक्ति ने धमकी दी जान से मारने की बरारी बरारी के निवर्तमान विधायक सह बरारी विधानसभा एनडीए जदयू के प्रत्याशी विजय सिंह को गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का मामला बरारी थाना में दर्ज किया गया है. एसपी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए थाना लाया है. थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने बताया कि एनडीए प्रत्याशी निवर्तमान विधायक विजय सिंह के लिखित आवेदन में 29 अक्तूबर की शाम करीब 17:45 बजे किसी अज्ञात नंबर से कॉल कर गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी दी गयी. उक्त आवेदन के आधार पर बरारी थाना कांड- 326/25 दिनांक 30/10/2025 दर्ज कि गई है. कांड की त्वरित अनुसंधान की जा रही है. विधानसभा प्रत्याशी विजय सिंह ने बताया कि बुधवार को शाम में जब मैं समेली चुनावी भ्रमण में था. तभी कॉल आया जिसमें मुझे भद्दी गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गयी. जिसकी जानकारी एसपी कटिहार को दी तो उन्होंने मोबाईल नम्बर मांगा भेजा गया. एसपी ने टीम गठित कर कार्रवाई को आश्वस्त किया. मेरे पूर्वजों का घर कांतनगर था. कांतनगर के मरकरियाबाड़ी गांव से वसीम नाम के व्यक्ति के द्वारा मुझे भद्दी गाली गलोज करते हुए जान से मारने की धमकी दी जो अमर्यादित व असंवैधानिक है. कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने को आवेदन दिया हूं. धमकी को लेकर राजनीति काफी गरमा गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




