हषोल्लास माहौल में राजद कार्यकर्ताओं ने मनाया राजद सुप्रीमों का जन्मदिवस

Updated at : 11 Jun 2025 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
हषोल्लास माहौल में राजद कार्यकर्ताओं ने मनाया राजद सुप्रीमों का जन्मदिवस

हषोल्लास माहौल में राजद कार्यकर्ताओं ने मनाया राजद सुप्रीमों का जन्मदिवस

विज्ञापन

कटिहार हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के कालसर पंचायत के हरखा मानकी महादलित टोला के हवा महल प्रांगण में केक काट कर पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व रेल मंत्री राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का 78वां जन्मदिन सामाजिक सद्भाव के रूप में राजद कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया. राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल ने केक काटकर उनकी दीर्घायु स्वस्थ व खुशहाल जीवन के लिए प्रार्थना सभा आयोजित किया. वंचित असहाय गरीब महादलित लोगों को दिन का भोजन पुड़ी सब्जी बुनिया केक चटनी लोगों को खिलाया गया. कुणाल ने कहा कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव एवं बिहार की पहली मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का 15 साल का शासन काल सामाजिक न्याय के लिए स्वर्णिम समय के रूप में जाना जायेगा. मौके पर राजद के निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष श्रीलाल उरांव, प्रीतम सिंह चंद्रवंशी, कलाम, सिराजुल बारी, लक्ष्मण उरांव, दीपक साह, श्यालाल लकड़ा, बिट्टू ऋषि, बिनोद यादव, अशोक झा, रानू, शशिधर उरांव, नासिर समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन