राजद अतिपिछड़ा सम्मेलन तीन मई को पटना में होगा, तैयारी को लेकर की बैठक

Published by :RAJKISHOR K
Published at :27 Apr 2025 8:32 PM (IST)
विज्ञापन
राजद अतिपिछड़ा सम्मेलन तीन मई को पटना में होगा, तैयारी को लेकर की बैठक

राजद अतिपिछड़ा सम्मेलन तीन मई को पटना में होगा, तैयारी को लेकर की बैठक

विज्ञापन

कटिहार शहर के मिरचाईबाड़ी स्थित एक होटल में राजद नेताओं व कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता पूर्व अतिपिछड़ा आयोग के अध्यक्ष तारकेश्वर ठाकुर ने की. बैठक में आगामी तीन मई को पटना में होने वाले राजद अतिपिछड़ा सम्मेलन की तैयारी को अंतिम रूप देने को लेकर की गयी. बैठक में राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि आगामी तीन मई को पटना में होने वाले राजद अतिपिछड़ा महासम्मेलन में कटिहार जिले से भारी संख्या में कार्यकर्ताओं को शामिल होने का आह्वान किया. इसके लिए उन्होंने गांव-गांव तक लोगों को जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सम्मेलन को सफल बनाने की जवाबदेही सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को दे दी गयी है. विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के हाथों को मजबूत बनाने की दिशा में यह सम्मेलन मिल का पत्थर साबित होगा. अधिक से अधिक लोगों को पटना ले जाने के लिए कई तरह की रणनीति तैयार की गयी. ताकि लोग तेजस्वी यादव की बातों को सुनें और विधानसभा चुनाव में इसका लाभ पार्टी को मिल. मौके पर अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव अनवर आजाद, प्रदेश सचिव जाहीद, भोला पासवान, पूर्व अतिपिछड़ा आयोग के अध्यक्ष तारकेश्वर ठाकुर, पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कौशल किशोर यादव, अतिपिछड़ा प्रदेश उपाध्यक्ष विमल मालाकार, राजद प्रदेश सचिव सुदामा प्रसाद सिंह, अख्तर आलम बबलू, मजहर, राणु यादव, रोहनी ठाुकर, लक्ष्मी विश्वास सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन