वार्ड नंबर दो शमशेरगंज के मुख्य सड़क निर्माण को लेकर जनसुराज ने डीएम को सौंपा मांग पत्र

वार्ड नंबर दो शमशेरगंज के मुख्य सड़क निर्माण को लेकर जनसुराज ने डीएम को सौंपा मांग पत्र
कटिहार जन सुराज के वरिष्ठ नेता डॉ गाजी शारिक़ अहमद व सत्यनारायण शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को जिलाधिकारी से मुलाकात कर उन्हें शहर के शमशेरगंज वार्ड नंबर दो की समस्याओं यथा मुख्य सड़क की स्थिति से अवगत कराया तथा मांगपत्र भी सौंपा. डीएम से मिलने के बाद डॉ गाजी ने बताया कि नगर निगम की स्थापना के 16 वर्ष हो चुके हैं और शमशेरगंज नगर निगम में ही आता है. सड़क से हजारों महिला, पुरुष, छात्र छात्राओं और बच्चों को रोजाना आवागमन करना होता है. स्थानीय नागरिक की माने शमशेरगंज में सड़क के जर्जरता के कारण बच्चों की पढ़ाई, रोगियों को अस्पताल तक लाने ले जाने के लिए कोई रिक्शा, टेम्पो आदि वाला भी तैयार नहीं होता है. इस मोहल्ले की लगभग 5000 आबादी इससे प्रभावित है, पिछड़े, अति पिछड़े और दिहाड़ी मजदूर तबके से आते है. रोजगार के लिए रोजाना मोहल्ले के इस एक मात्र सड़क से आना जाना करना होता है. जन सुराज के सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि सड़क के निर्माण के लिए अगस्त 2022 में हमने भी मोहल्ले वासियों के साथ समाहरणालय के मुख्य द्वार पर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया था. उसके बाद एक अंश (लगभग16 प्रतिशत) सड़क का निर्माण हुआ था. नगर निगम चुनाव की घोषणा हो चुकी थी. शेष बची सड़क चुनाव के बाद बनाने का आश्वासन दिया गया था. सड़क का निर्माण आजतक नहीं हुआ. नगर आयुक्त को संबोधित मांग पत्र की प्रति डीएम के अलावा महापौर और उप महापौर को भी दिया. वार्ड नंबर दो के लोगों के साथ अबरार दीवान, निखिल शर्मा, सुरेंद्र सिंह, तौसीफ, प्रभाकर आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




